1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 31 Years Of Salman Khan: सलमान खान ने बॉलीवुड में पूरे किये 31 साल, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

31 Years Of Salman Khan: सलमान खान ने बॉलीवुड में पूरे किये 31 साल, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 Published : Aug 27, 2019 09:20 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 10:15 pm IST

'दबंग' स्टार सलमान खान बॉलीवुड में एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जिनके सामने कई स्टार आए और गए लेकिन आज भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ही सलमान खान है।

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: 'दबंग' स्टार सलमान खान बॉलीवुड में एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जिनके सामने कई स्टार आए और गए लेकिन आज भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ही सलमान खान है। कई लोगों ने सलमान को कॉपी करने की कोशिश की, कई स्टार एक फिल्म हीट होते ही अपने आप को बड़ा स्टार समझने लगे लेकिन कहते हैं न 'ओल्ड इस गोल्ड' वैसी ही सलमान खान भले ही फिल्म इंडस्ट्री में पुराने है लेकिन दंबग खान की चमक आज भी बरकरार है। जी हां सलमान खान को आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 31 पूरे हो गए हैं और इस खुशी को सलमान ने इस तरह सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सलमान ने अपने 31 साल खुशी होने के अवसर पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने अपनी बचपन की फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है। 

सलमान खान ने लिखा इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का बहुत- बहुत शुक्रिया जिन्होंने मुझे 31साल तक सपोर्ट और प्यार दिया। खासकर इस 31 साल के सफर में अपने फैंस का शुक्रियादा करना चाहता हूं।

सलमान खान ने हाल ही में अपने ट्वीटर हैंडल से एक मजेदार पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा 'इतना मत सोचो मेरे बारे में मैं दिल में आता हूं और ईद पर भी'। बता दें कि इस मजेदार ट्वीट से पहले सलमान खान ने एक और ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि भले ही 2020 की ईद पर ''इंशाअल्लाह' रिलीज न हो लेकिन मैं आपसे ईद पर ही मिलूंगा।

बता दें कि काफी सालों बाद एक बार फिर से डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और सलमान खान की जोड़ी फिल्म 'इंशाअल्लाह' में साथ आएंगे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार सलमान के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। पहली बार सलमान और आलिया की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

इसका यह साफ अर्थ निकलता है कि अगर यह फिल्म ईद पर रिलीज नहीं होती है तो सलमान की कोई और फिल्म ईद पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि इस साल की ईद पर सलमान की फिल्म 'भारत' रिलीज हुई थी जो हिट रही थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में काफी बिजी हैं जिसमें उनके साथ एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा अपने जलवे बिखेरती नजर आएंगी। प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार सुदीप नेगेटिव रोल में दिखआई देंगे। माना जा रहा है कि 'दबंग 3' इस साल दिसंबर में रिलीज की जाएगी।

Also Read:

P.V सिंधु की बॉयोपिक में कोच का रोल करेंगे अक्षय कुमार!

शाहरुख खान के बेटे अबराम घर की पंरपरा को बढ़ा रहे हैं आगे, ताइक्वांडो में मिला यैलो बेल्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन