1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वाजिद खान के निधन पर सलमान खान ने जताया दुख, कहा- नेक इंसान के तौर पर हमेशा याद करूंगा...

वाजिद खान के निधन पर सलमान खान ने जताया दुख, कहा- नेक इंसान के तौर पर हमेशा याद करूंगा...

 Published : Jun 01, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 01:27 pm IST

साजिद वाजिद ने लॉकडाउन में सलमान खान के दो गानों 'प्यार करोना' और 'भाई भाई' में काम किया था।

वाजिद खान के निधन पर सलमान खान ने जताया दुख- India TV Hindi
वाजिद खान के निधन पर सलमान खान ने जताया दुख Image Source : TWITTER

बॉलीवुड संगीतकार व गायक वाजिद खान का सोमवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 1998 में सलमान की सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या से' अपनी शुरुआत की थी। सुपरस्टार सलमान खान ने उनके निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा उनके टैलेंट को याद करेंगे।

सलमान खान ने लिखा, 'वाजिद.. हमेशा आपको प्यार और सम्मान देते रहेंगे। मैं आपको नेक इंसान के तौर पर और आपके टैलेंट के लिए बहुत याद करूंगा। लव यू.. आपकी आत्मा को शांति मिले।'

साजिद-वाजिद ने हाल ही में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए गाने तैयार किए, जिनमें से एक 'प्यार करोना' था। सभी लोगों को कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित करने को लेकर यह पॉप एंथम (गाना) बनाया गया था। अप्रैल में रिलीज हुए इस गाने को सलमान ने गाया है।

संगीतकारों की जोड़ी ने हाल ही में सलमान के ईद विशेष गीत 'भाई-भाई' की रचना भी की थी। इसमें सांप्रदायिक सद्भाव की बात की गई है। साजिद-वाजिद अक्सर सलमान खान के लिए कम्पोजर के रूप में सहयोग करते रहे हैं। 

वाजिद का दिल का दौरा पड़ने से चेंबूर के सुराणा अस्पताल में निधन हुआ। बताया जा रहा है कि वो कोरोना वायरस भी पाए गए थे। उन्हें दिल की बीमारी भी थी। वहीं, किडनी की गंभीर समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शाम को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन