1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की फिल्म 'सुल्तान' की पहली झलक जारी

सलमान की फिल्म 'सुल्तान' की पहली झलक जारी

 Published : Oct 09, 2015 08:13 pm IST,  Updated : Oct 09, 2015 08:58 pm IST

मुंबई: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' की पहली झलक आधिकारिक तौर पर रिलीज की जा चुकी है। इसमें वह बेहद गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं। यश राज के बैनर तले और अली

सलमान की फिल्म...- India TV Hindi
सलमान की फिल्म 'सुल्तान' की पहली झलक जारी

मुंबई: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' की पहली झलक आधिकारिक तौर पर रिलीज की जा चुकी है। इसमें वह बेहद गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं। यश राज के बैनर तले और अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दबंग सलमान खान हरियाणा के पहलवान केसरी सुल्तान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बजरंगी भाईजान स्टार सलमान खान इन दिनों सुल्तान के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए वह हर दिन लगभग 4 घंटे तक अभ्यास करते हैं। खबरों के अनुसार सलमान को रेस्लिंग सिखाने के लिए खास विदेश से ट्रेनर बुलवाए गए हैं। वे उन्हें रेस्लिंग के साथ-साथ मार्शल आर्टस भी सिखाएंगे।

जफर ने पहली झलक को जारी करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। जफर ने तस्वीर के साथ लिखा है "हरियाणा केसरी सुल्तान। झलक अपने आप में सबकुछ कहती है।"

ये भी पढ़ें- सलमान खान को लूटा चार लड़कियों ने, जानिए पूरा वाक्या

सलमान ने भी यह बताते हुए एक फोटो शेयर किया कि यह तस्वीर प्रशिक्षण के दौरान ली गई। सुल्तान की पहली झलक में सलमान का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है। इसके साथ ही उनके चेहरे पर मूछे दिखाई दे रही हैं।

सलमान हमेशा अपनी फिल्मों के साथ एक नया ट्रेंड लेकर आते है चाहे वह उनके लुक्स के लिए हो या फिर उनकी पहनी हुई किसी भी चीज को लेकर। जैसे फिल्म 'तेरे नाम' से सलमान का हेयर स्टाइल, बजरंगी भाईजान में पहना हुआ उनका लोकेट, और अब इस फिल्म में रखी हुई उनकी मूछे।

Salman

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान एक पिता के किरदार में भी नजर आने वाले हैं। और फिल्म के क्लाइमेक्स में वह अपने ही बेटे के साथ लड़ते हुए दिखेंगे।

इसके अलावा इस बार सलमान की टक्कर आमिर खान से भी है। आगामी फिल्म 'दंगल' में आमिर भी एक पहलवान के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने 30 किलो वजन भी बढ़ाया है। सलमान और आमिर बेशक एक जैसा ही किरदार निभा रहे हो लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं। आमिर एक देसी पहलवान के किरदार में दिखेंगे वहीं सलमान का ट्रेनिंग प्रोग्राम इस तरह से डिज़ाइन किया जा रहा है कि उनमें एक मॉडर्न, हैवीवेट रेस्लर का लुक नजर आए।

सलमान की यह फिल्म शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के साथ ही 8 जुलाई, 2016 को टकराएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन