मुंबई: सुपर स्टार सलमान खान ने कहा है कि स्वच्छ भारत अभियान में उनकी सहभागिता प्रचार पाने के लिए महज नौटंकी नहीं है। इस अभियान के लिए हर महीने 100 फॉलोवरों को नामित करने की 'दबंग' के 49 वर्षीय अभिनेता की योजना पर सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है।
अभियान के लिए व्यक्तिगत योगदान के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, "मैंने एक साफ-सुथरी फिल्म बनाई है। क्या आप मुझे ट्विटर पर फॉलो करते हैं? यह (स्वच्छ भारत) एक फोटो सेशन नहीं है। हम 100 लोगों को नामित करते हैं जिसमें से 11 लोगों को उनकी सफाई गतिविधियों के लिए उपहार दिये जाते हैं। यह केवल शुरूआत भर है, देखिए आगे क्या होता है।"
ये भी पढ़ें- जब पसीने-पसीने हुए सलमान खान 'प्रेम रतन…' के ट्रेलर लॉन्च पर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अभियान के लिए सलमान को नामित किया गया था । पिछले साल मोदी ने इस अभियान की शुरूआत की थी और इसके लिए सलमान ने हाथ में झाड़ू लिया था।