1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 14 करोड़ के करीब इनकम टैक्स भरते हैं सलमान खान, जानिए कितनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक

14 करोड़ के करीब इनकम टैक्स भरते हैं सलमान खान, जानिए कितनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक

 Published : Apr 16, 2018 01:37 pm IST,  Updated : Apr 16, 2018 01:37 pm IST

सलमान आजकल अपनी फिल्मों के लिए फीस नहीं लेते हैं, बल्कि फिल्म को होने वाले प्रॉफिट का हिस्सा लेते हैं।

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को देश के नंबर वन सेलिब्रिटी हैं। आज वो जिस मुकाम पर हैं उस मुकाम पर पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। वो अपने आप में एक ब्रैंड हैं। कमाई के मामले में भी दबंग खान किसी से कम नहीं है। फोर्ब्स की सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में सलमान खान का नाम भी आता है। साल 2017 में सलमान भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी थे। सलमान ने पिछले साल करीब 232 करोड़ 83 लाख के आस-पास कमाई की थी। 2016 में सलमान ने अपने जन्मदिन पर 100 एकड़ जमीन महाराष्ट्र के गौराई बीच पर खरीदी थी। खबरों के मुताबिक सलमान यहां 5 बीएचके का बंगला बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक सलमान ने दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी प्रॉपर्टी खरीदी है। बांद्रा में सलमान की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग है। 2,140 स्कवॉयर फीट पर उन्होंने इस बिल्डिंग को फ्यूचर ग्रुप को लीज पर दी है। ये डील 5 साल के लिए है जो 80 लाख रुपये प्रति महीने की दर पर साइन की गई है। पांच सालों बाद इस बिल्डिंग का किराया बढ़कर 89.6 लाख रुपये हर महीने हो जाएगा। फ्यूचर ग्रुप ने सलमान को सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 2.4 करोड़ रुपये भी दिए है।

इसके अलावा सलमान कई ब्रैंड के एंबेसडर हैं। बीइंग ह्यूमन नाम का उनका खुद का भी ब्रैंड है। सलमान ब्रैंड एंबेसडर बनने के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। जब सलमान खान बिग बॉस 11 होस्ट कर रहे थे उस वक्त दो दिन (हर वीकेंड का) के लिए वो 11 करोड़ लेते थे।

सलमान आजकल अपनी फिल्मों के लिए फीस नहीं लेते हैं, बल्कि फिल्म को होने वाले प्रॉफिट का हिस्सा लेते हैं। इस तरह सलमान को अपनी हर फिल्म से 100 से 150 करोड़ रुपये मिल जाता है। क्योंकि उनकी फिल्में आसानी से 250 से 300 करोड़ की कमाई कर लेती हैं। 

करीब 3 करोड़ की ऑडी आर 8, 80 लाख की ऑडी क्यू 7, 3.5 करोड़ की लैंड रोवर रेंज वोग, 1.4 करोड़ की टोयोटा लैंड क्रूजर और एक लग्जरी एसयूवी भी है जिसके चलते उनपर हिट एंड रन का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा सलमान के पास की शानदार बाइक्स भी हैं।

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान सालाना 14 करोड़ के आस-पास इनकम टैक्स जमा करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन