1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान कर रहे हैं 'दबंग 3' के टाइटल ट्रैक की शूटिंग, वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान कर रहे हैं 'दबंग 3' के टाइटल ट्रैक की शूटिंग, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Apr 03, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 02:11 pm IST

सलमान खान की 'दबंग 3' के से एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह टाइटल ट्रैक की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan

सलमान खान(Salman khan) ने अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3(Dabangg 3) की शूटिंग शुरू कर दी है। 'दबंग 3' की शूटिंग सोमवार को शुरू हुई है। सलमान खान इन दिनों नर्मदा नदीं के घाट पर शूटिंग कर रहे हैं। सलमान खान दबंग 3 के टाइटल ट्रैक की शूटिंग कर रहे हैं जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सलमान खान दबंग 3 के टाइटल ट्रैक की शूटिंग मंडलेश्वर में कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान चुलबुल पांडे के लुक में सनग्लासिस लगाए नजर आ रहे हैं। वह घाट पर डांस कर रहे हैं। 

सलमान खान ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- नर्मदा के सुंदर घाट पर दबंग 3 की शूटिंग करते हुए। इससे पहले भी सलमान खान ने शूट के दौरान की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में सलमान खान की गर्दन के पीछे की तरफ सनग्लास लगाए हुए हैं। जैसे चुलबुल पांडे लगाते हैं। साथ ही प्रभुदेवा कैमरे की तरफ चेहरा करके खड़े हुए हैं।

सलमान खान ने भाई अरबाज खान जो दबंग 3 के प्रोड्यूसर भी हैं उनके साथ एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में वह  शूटिंग की शुरूआत के बारे में अनाउंस किया गया था। यह 1 मिनट की वीडियो है जो चार्टेड प्लेन के अंदर शूट की गई है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि वो लोग मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे हैं जहां शूटिंग शुरू होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also read:

Birthday Special: बॉलीवुड में कदम रखने से पहले इन सीरियल में नजर आ चुके हैं विक्रांत मेसी

आज रिलीज होगा करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' का ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन