1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार संग काम करने पर बोलीं सना खान

अक्षय कुमार संग काम करने पर बोलीं सना खान

 Published : May 10, 2017 06:07 pm IST,  Updated : May 10, 2017 06:07 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म में अभिनेत्री सना खान भी दिखाई देंगी।

akki- India TV Hindi
akki

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म में अभिनेत्री सना खान भी दिखाई देंगी। फिल्म में वह भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में अपने किरदार को लेकर सना का कहना है कि अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा।

सना ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अक्षय के बारे में बताने की जरूरत है। वह काम कर रहे हैं और पिछले 25 वर्षो से उद्योग को अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि उनके साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा।" फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में सना ने कहा, "मैं एक विशेष भूमिका में हूं। यह एक ग्रामीण किरदार है और मैं खुश हूं कि इस लुक के लिए उन्होंने मेरे बारे में सोचा।"

फिल्म कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है। हाल ही में अक्षय ने मोदी से मुलाकात भी की है। इस दौरान अक्षय ने उन्हें अपनी इस फिल्म के बारे में भी बताया। कुछ वक्त पहले ही फिल्म में अक्षय और भूमि का लुक शेयर किया गया है। जब अक्षय कुमार को फैंस ने जस्टिन बीबर समझकर घेर लिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन