1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संदीपा धर ने की अनुपम खेर की प्रशंसा

संदीपा धर ने की अनुपम खेर की प्रशंसा

 Published : Jun 12, 2016 06:23 pm IST,  Updated : Jun 12, 2016 06:23 pm IST

अभिनेत्री संदीपा धर ने कहा कि वह अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर का बहुत सम्मान करती हैं क्योंकि वह कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को उठाते हैं। संदीपा ने कहा, "कश्मीरी होने के नाते मैं अनुपम सर का बहुत सम्मान करती हूं।

sandeepa dhar and anupam kher- India TV Hindi
sandeepa dhar and anupam kher

मुंबई: अभिनेत्री संदीपा धर ने कहा कि वह अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर का बहुत सम्मान करती हैं क्योंकि वह कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को उठाते हैं। संदीपा ने कहा, "कश्मीरी होने के नाते मैं अनुपम सर का बहुत सम्मान करती हूं, क्योंकि वह कश्मीरी पंडितों के मुद्दों के बारे में हमेशा बात करते हैं।"

उन्होंने कहा, "यह मुद्दा 25 से 30 सालों से है। कश्मीरी पंडितों को बचाने कौन आया? सरकार ने कोई मदद नहीं की। कश्मीरी पंडितों ने आज जो कुछ भी हासिल किया और जो भी राह बनाई वह अपने कठिन परिश्रम और शिक्षा की वजह से हासिल की।"

ये भी पढ़ें-

उन्होंने कहा, "हम देश में सबसे अधिक शिक्षित लोगों में से हैं। हम तंबुओं में रहते हैं और हमारे माता-पिता ने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष किया।"

संदीपा ने कहा कि उनके परिवार को कई वर्षो तक संघर्ष का सामना करना पड़ा।

अभिनेत्री संदीपा, सौरभ वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म '7 ऑवर्स टू गो' में नजर आएंगी। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन