Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पत्नी मान्यता के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आए अभिनेता संजय दत्त, देखिए वीडियो

पत्नी मान्यता के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आए अभिनेता संजय दत्त, देखिए वीडियो

Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Aug 11, 2017 07:11 pm IST, Updated : Aug 11, 2017 07:17 pm IST

संजय दत्‍त जेल से छूटने के बाद कमबैक फिल्‍म 'भूमि' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

sanjay dutt- India TV Hindi
sanjay dutt

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर जल्द ही हमें एक बायोपिक देखने को मिलेगी। सच है संजय की जिंदगी की फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हाल ही में संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ रोमांटिक डांस नंबर करते नजर आए। शुक्रवार को मान्यता ने प्यारा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में संजय बड़े ही प्यार से पत्नी की बाहों में बाहें डालकर झूमते नजर आ रहे हैं। मान्यता भी संजय के प्यार में खोई हुई नजर आ रही हैं।

इससे पहले मान्यता अपने बेटे के साथ भी डांस करती नजर आई थीं। मान्यता का वो वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

संजय दत्‍त जेल से छूटने के बाद कमबैक फिल्‍म 'भूमि' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। फिल्‍म में संजय दत्‍त एक पिता की भूमिका में हैं जिसकी बेटी का किरदार अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने निभायेंगी। ‘भूमि’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता रणबीर कपूर, निर्देशक राजकुमार हिरानी और फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा भी मौजूद थे। विधु विनोद, राजू हिरानी और संजय दत्त की दोस्ती की शुरूआत तब हुई थी जब संजय ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की शूटिंग कर रहे थे।

संजय दत्त आखिरी बार राजू हिरानी की ही फिल्म ‘पीके’ में नजर आए थे। इस फिल्म में संजय आमिर के दोस्त की भूमिका में थे।

भूमि की शूटिंग के आखिरी दिन भावुक हुए संजय दत्त

​संजय के जन्मदिन पर रिलीज हुआ भूमि का पोस्टर

संजय नहीं चाहते उनकी बायोपिक में दिखे लव लाइफ

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement