1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त की फिल्म 'टोरबाज' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, सामने आया फर्स्ट लुक

संजय दत्त की फिल्म 'टोरबाज' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, सामने आया फर्स्ट लुक

 Published : Jul 16, 2020 04:25 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 05:03 pm IST

टोरबाज़ एक व्यक्ति की कहानी है जो अपनी व्यक्तिगत त्रासदी से ऊपर उठता है और कुछ शरणार्थी शिविर के बच्चों के जीवन को बदलने का फैसला करता है ।

Sanjay Dutt's film 'Torbaaz' to be released on Netflix, first look revealed संजय दत्त की फिल्म 'टोरब- India TV Hindi
Sanjay Dutt's film 'Torbaaz' to be released on Netflix, first look revealed संजय दत्त की फिल्म 'टोरबाज' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, सामने आया फर्स्ट लुक देखें पूरी फिल्म  Image Source : INSTAGRAM

दिग्गज कंपनी नेटफ्लिक्स इंडिया ने आज 17 फिल्मों और वेब सीरीज का ऐलान किया। इसमें संजय दत्त की फिल्म टोरबाज भी शामिल है। बुधवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने ये घोषणा की है। गिरीश मलिक ने इस फिल्म का निर्देशन किया है जिसमें संजय दत्त, नरगिस फाखरी और राहुल देवअहम रोल में हैं।

फिल्म के निर्माता राहुल मित्रा ने कहा, “हम नेटफ्लिक्स के साथ टोरबाज़ की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं। टोरबाज़ एक व्यक्ति की कहानी है जो अपनी व्यक्तिगत त्रासदी से ऊपर उठता है और कुछ शरणार्थी शिविर के बच्चों के जीवन को बदलने का फैसला करता है और क्रिकेट के खेल के माध्यम से विनाश के रास्ते पर जा रहे बच्चों को सही रास्ते पर लाता है। 183 मिलियन नेटफ्लिक्स के ग्राहकों के घर पर सीधा ये फिल्म स्ट्रीम होगी, यह सोचकर हम रोमांचित हैं।”  

संजय दत्त ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है- एक व्यक्ति व्यक्तिगत त्रासदी से उठता है और शरणार्थी शिविर के बच्चों के एक समूह का नेतृत्व करता है, और क्रिकेट के खेल के माध्यम से उनके जीवन को बदल देता है। टोरबाज जल्द ही @netflix_in पर।

यहां देखिए फिल्म का फर्स्ट लुक:

टोरबाज़ राजू चड्ढा और राहुल मित्रा द्वारा निर्मित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन