1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सड़क 2' की शूटिंग हुई शुरू, संजय दत्त ने महेश भट्ट संग शेयर की इमोशनल तस्वीर

'सड़क 2' की शूटिंग हुई शुरू, संजय दत्त ने महेश भट्ट संग शेयर की इमोशनल तस्वीर

 Published : Jun 11, 2019 08:33 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 08:35 pm IST

संजय दत्त ने महेश भट्ट के साथ तस्वीर शेयर की है। संजय महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सड़क 2 में काम कर रहे हैं।

सड़क 2'- India TV Hindi
सड़क 2'

नई दिल्ली: संजय दत्त और आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट कर रहे हैं। संजय दत्त और महेश भट्ट काफी लंबे वक्त बाद एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के पहले दिन की शूटिंग के दौरान दोनों पुरानी यादों में खो गए और साथ में तस्वीर क्लिक कराकर सोशल मीडिया पर शेयर की। दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया।

संजय ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें शिव का टैटू बना नजर आ रहा है। 

सड़क 2 फिल्म साल 1992 में आई संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क का सीक्वल है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और पूजा भट्ट अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आलिया इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग भी कर रही हैं। वहीं आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म कलंक में नजर आए थे, जो फ्लॉप रही थी।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन