1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सान्या मल्होत्रा जल्द किसी ऊंचाई पर नहीं पहुंचना चाहतीं, कहा- अच्छे लोगों के साथ काम करना चाहती हूं

सान्या मल्होत्रा जल्द किसी ऊंचाई पर नहीं पहुंचना चाहतीं, कहा- अच्छे लोगों के साथ काम करना चाहती हूं

 Published : Dec 15, 2018 10:48 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 10:48 pm IST

'दंगल' से फेमस हुईं सान्या मल्होत्रा का कहना है कि वह बॉलीवुड में किसी ऊंचाई पर पहुंचने या कुछ भी बनने की कोई जल्दी नहीं है।

Sanya Malhotra- India TV Hindi
Sanya Malhotra Image Source : INSTAGRAM

'दंगल' से फेमस हुईं सान्या मल्होत्रा आखिरी बार 'बधाई हो' में नजर आई थीं। 'बधाई हो' को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और उससे पहले आई 'पटाखा' में भी उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई। कम समय में सान्या को सफलता मिल गई है, लेकिन उनका कहना है कि वह बॉलीवुड में किसी ऊंचाई पर पहुंचने या कुछ भी बनने की कोई जल्दी नहीं है और उनका कहना है कि वह अच्छे काम के लिए 'अच्छे लोगों' के साथ मिलकर काम करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

सान्या ने आईएएनएस को बताया, "मैं वास्तव में अपना सपना जी रही हूं। जब मैं बच्ची थी, तो अक्सर शीशे के सामने ऐसा किया करती थी, और जब मैंने कैमरे के सामने वही किया तो मुझे वास्तव में अविश्वसनीय सा महसूस हुआ। मैं वास्तव में अपना सपना जी रही हूं और मैं बस इसका मजा लेना चाहती हूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे कहीं भी पहुंचने या कुछ भी बनने की जल्दी नहीं है इसलिए मैं केवल अच्छे लोगों के साथ अच्छा काम करना चाहती हूं।"

एक के बाद एक सफल फिल्मों में काम करने वाली सान्या अपनी जीत की लय को जारी रखने के लिए दबाव नहीं ले रही हैं। वह अब 'फोटोग्राफ' में दिखाई देंगी।

अभिनेत्री ने कहा, "मुझ पर कोई दबाव नहीं है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं एक अभिनेत्री हूं और इस तरह की शानदार फिल्मों में मैंने काम किया। मैं ऐसे ही अच्छे लोगों के साथ कर रही हूं। मुझ पर कोई दबाव नहीं है। मुझे सेट पर रहना पसंद है और मुझे एक अभिनेत्री रहना पसंद है।"

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से यही करना चाहती थी और अगर मैं खुद पर दबाव डालूंगी तो मैं एक अभिनेत्री या अपने सपने को जीने के सफर का मजा नहीं ले पाऊंगी। इसलिए मुझ पर कोई दबाव नहीं है और मुझे वास्तव में खुशी है कि 'बधाई हो' को इतना पसंद किया जा रहा है।"

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

गौरी खान ने ईशा अंबानी की संगीत से शेयर की तस्वीर, शाहरुख खान ने ऐसे किया रिएक्ट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस स्विट्जरलैंड में मनाएंगे अपना हनीमून?

हिमांश कोहली से ब्रेकअप से टूटी नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल के सेट पर रोने लगी, वो हिस्सा एडिट करने को कहा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन