शाहरुख खान और गौरी खान ने ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के संगीत में एक डांस परफॉर्मेंस दिया था। गौरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर उस परफॉर्मेंस की एक तस्वीर शेयर की और लिखा- ''बहुत दिनों बाद स्टेज पर।'' इस पर शाहरुख कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए और लिखा- ''आप टाइमलेस हैं।''
Related Stories
इसके पहले गौरी ने शाहरुख और अबराम की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अबराम अपने पापा शाहरुख को किस कर रहे थे।
शाहरुख के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह 'जीरो' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनु्ष्का शर्मा हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है।
इसके बाद शाहरुख राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' में भी नजर आएंगे।
Also Read:
Bigg Boss 12: 'जीरो' के प्रमोशन के लिए आएंगे शाहरुख खान, सलमान खान संग होगी मस्ती
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस स्विट्जरलैंड में मनाएंगे अपना हनीमून?