1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी की देसी लुक में फोटोज देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

सपना चौधरी की देसी लुक में फोटोज देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

 Published : Dec 04, 2018 11:38 am IST,  Updated : Dec 04, 2018 11:38 am IST

सपना चौधरी अपने लेटेस्ट फोटोशूट में देसी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

sapna choudhary- India TV Hindi
sapna choudhary Image Source : INSTAGRAM/SAPNA CHOUDHARY

अपने डांस से सभी का दिल जीतने वाली सपना चौधरी की आए दिन नई-नई वीडियोज वायरल होती रहती है। वह कभी हरियाणवीं,हिंदी, भोजपुरी तो कभी पंजाबी गाने पर थिरकती नजर आती हैं। जिससे उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। सिर्फ स्टेज शो नहीं बल्कि वह फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। जिसके बाद से सपना का लुक पहले से बिल्कुल बदल चुका है। सपना चौधरी ने हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह देसी लुक में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में सपना के चेहरे की मुस्कान किसी का भी दिल जीत सकती है।

सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने डार्क ब्लू रंग का कुरता पहना हुआ है। साथ ही फेस पर हल्का मेकअप करके बालों को खोल रखा है जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। 

फोटोज शेयर करते हुए सपना ने लिखा- हम कबी खुश नहीं रह सकते अगर हम हमेशा दूसरों को होशी ठहराहते रहें।
सपना चौधरी को बॉलीवुड से लेकर सभी इंडस्ट्री के लोग जानते हैं। वह जल्द ही फिल्मों में डेब्यू भी करने वाली हैं। उनकी फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' आने वाली है। सपना चौधरी बिग बॉस के सीजन 11 में आई थी। जिसके बाद से ही वह फेमस होती गई।

बिग बॉस के बाद उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिला। जिसके बाद से वह अपने फैंस से किसी ना किसी माध्यम से जुड़ी रहती हैं। स्टेज शो के माध्यम से वह अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं।  

Also Read:

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन भी आए नजर

विक्की डोनर के बाद अब 'ड्रीम गर्ल' बनने वाले हैं आयुष्मान खुराना, देखें पहला लुक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन