1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साकिब सलीम का खुलासा, तापसी पन्नू के लिए देने पड़े थे इस तरह के बलिदान

साकिब सलीम का खुलासा, तापसी पन्नू के लिए देने पड़े थे इस तरह के बलिदान

 Published : Feb 12, 2018 08:39 am IST,  Updated : Feb 12, 2018 08:39 am IST

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दिल जंगली' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उन्हें अभिनेता साकिब सलीम के साथ रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। तापसी अपने सह-कलाकार साकिब के किरदार को उदार शख्स और अपना सबसे अच्छा सह-कलाकार मानती हैं।

Taapsee Saqib- India TV Hindi
Taapsee Saqib

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दिल जंगली' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उन्हें अभिनेता साकिब सलीम के साथ रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। तापसी अपने सह-कलाकार साकिब के किरदार को उदार शख्स और अपना सबसे अच्छा सह-कलाकार मानती हैं। एक बयान के अनुसार, ये दोनों कलाकार हाल ही में 'यार मेरे सुपरस्टार सीजन 2' में शामिल हुए जहां उन्होंने अपने बीच बतौर सह-कलाकार और दोस्ती के बारे में बेबाकी से बात की।

साकिब ने कहा, "हम पहली बार दिल्ली जाने वाली उड़ान में मिले, मैंने बड़ी मुश्किल से खिड़की वाली सीट बुक कराई थी और अपने लिए मांसाहारी भोजन मंगवाया। लेकिन मैंने जैसे ही तापसी को देखा तो पहले उन्हें सीट की पेशकश की।" उन्होंने कहा, "मैं पिछले 12 वर्षो से मांसाहारी भोजन का शौकीन हूं और उड़ान में अपने भोजन का आनंद लेने से पहले तापसी का मासूम चेहरा देखकर मुझे उन्हें इसके लिए पूछना ही पड़ा। इन बलिदानों से मुझे यह फायदा हुआ कि तापसी मेरी अच्छी दोस्त बन गई और मुझे यकीन है कि वह मेरे लिए भी ऐसा ही बलिदान करेंगी।"

वहीं तापसी ने साकिब को उदार व्यक्ति बताते हुए कहा कि मैं उनकी ऊर्जा देखकर हैरान रह गई। उन्होंने कहा कि वह निस्संदेह 'सबसे अच्छे सह कलाकार' हैं, जिनके साथ मैंने अब तक काम किया है। गौरतलब है कि इन दोनों की फिल्म ‘दिल जंगली’ वैलेंटाइन डे के मौके पर 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन