1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसीलिए गंभीर किरदार के बाद अब कॉमेडी अंदाज में नजर आने लगी हैं तापसी पन्नू

तो इसीलिए गंभीर किरदार के बाद अब कॉमेडी अंदाज में नजर आने लगी हैं तापसी पन्नू

 Published : Jan 19, 2018 01:25 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 01:25 pm IST

तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'दिल जंगली' को लेकर चर्चा में गई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया है, जिसमें वह साकिब सलीम के साथ खूब धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। ‘पिंक’, ‘नाम शबाना’ और ‘बेबी’ जैसी गंभीर फिल्में करने के बाद तापसी को...

Taapsee Pannu- India TV Hindi
Taapsee Pannu

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'दिल जंगली' को लेकर चर्चा में गई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया है, जिसमें वह साकिब सलीम के साथ खूब धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। ‘पिंक’, ‘नाम शबाना’ और ‘बेबी’ जैसी गंभीर फिल्में करने के बाद तापसी को कुछ समय काफी चुलबुले अंदाज में देखा जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें गंभीर और हास्य भूमिकाओं के बीच संतुलन बैठाना पसंद है।

बुधवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब तापसी से पूछा गया कि क्या वह गंभीर भूमिका की तुलना में कॉमेडी भूमिका पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही हैं? इस पर उन्होंने कहा," नहीं, 'जुड़वां' के बाद पावरपैक फिल्मों की ओर लौटने से पहले यह एक ऐसी फिल्म है, जो हल्के-फुल्के विषय पर है। मैं इसका आनंद लेती हूं और मेरे दर्शक इसका समर्थन करते हैं। मैं इस तरह के सिनेमा में संतुलन बैठाए रखने का आनंद लेती हूं।"

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने 'पिंक' की रिलीज के बाद से ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। 'दिल जंगली' के साकिब सलीम, अभिलाष थापलियाल, सृष्टि श्रीवास्तव, निधि सिंह सहित निर्देशक अल्याया सेन और निर्माता जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख भी कार्यक्रम में शामिल हुए। तापसी ने शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अभी इसका कोई इरादा नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन