1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वायरल वीडियो में सारा अली खान और रिया चक्रवर्ती संग सुशांत सिंह राजपूत स्मोक करते आए नजर

वायरल वीडियो में सारा अली खान और रिया चक्रवर्ती संग सुशांत सिंह राजपूत स्मोक करते आए नजर

 Published : Sep 14, 2020 11:55 am IST,  Updated : Sep 14, 2020 03:05 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वो सारा और रिया के साथ स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं।

SARA ALI KHAN, SUSHANT SINGH RAJPUT, RHEA CHAKRABORTY- India TV Hindi
 सारा अली खान और रिया चक्रवर्ती संग सुशांत सिंह राजपूत स्मोक करते आए नजर Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत निधन केस की जांच अब नारकोटिक्स डिपार्टमेंट तक पहुंच चुकी है। ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती गिरफ्तार हो चुके हैं। रिया ने एनसीबी से पूछताछ में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम भी लिया है। इनके अलावा डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम भी सामने आया है। अब कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें सारा अली खान और रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत सिंह राजपूत  स्मोक करते नजर आ रहे हैं।

सारा अली खान के साथ सुशांत का स्मोकिंग वीडियो वायरल

पहले बात सारा अली खान के साथ वायरल वीडियो की। ये वीडियो पवाना फॉर्म हाउस का है जहां सुशांत अक्सर छुट्टियां बिताने जाया करते थे। सारा अली खान के साथ सुशांत के दो वीडियो हैं। जिसमें सारा और सुशांत के हाथों में सिगरेट नजर आ रही है। अब ये नॉर्मल सिगरेट है या कोई ड्रग्स है ये आने वाले वक्त में पता चलेगा। एनसीबी इसकी जांच कर रही है।

सुशांत का सपना पूरा करने के लिए अंकिता लोखंडे और महेश शेट्टी ने लगाया पौधा

वहीं रिया चक्रवर्ती के साथ वायरल वीडियो में सुशांत और रिया के साथ दो और लोग नजर आ रहे हैं। इसमें रिया सुशांत दोनों ही स्मोक करते दिख रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दोनों गांजे के रोल बनाकर पी रहे हैं। वीडियो में सुशांत इसे हर्बल स्टिक कह रहे हैं, वहीं रिया रोल्ड सिगरेट कहती सुनी जा रही हैं। इन सभी वायरल वीडियो की जांच एनसीबी कर रहा है।

कई जगह खबरें चल रही हैं कि रिया ने सारा, सिमोन और रकुल का नाम नहीं लिया है, लेकिन ये खबर गलत है। एनसीबी ने इस बात की पुष्टि की है  बॉलीवुड से जिन 25 लोगों का नाम रिया ने लिया है उसमें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा का नाम है।

सुशांत के दोस्त ने किया दावा, 'ड्रग्स का आदी नहीं था, उसे सिर्फ निशाना बनाया जा रहा है'

एनसीबी की जांच में सामने आया है कि रिया चक्रवर्ती और सारा अली खान के ड्रग पैडलर अलग-अलग थे, कई बार जब रिया को जरूरत होती थी तब रिया उन्हें अपने ड्रग पैडलर से ड्रग्स दिलवाती थीं। कुछ ड्रग पैडलर ऐसे भी थे जो दोनों एक्ट्रेसेस को ड्रग्स दिलवाया करते थे। कहा जा रहा है कि सारा के ड्रग्स पैडलर ज्यादा हाई फाई थे।

सुशांत का सपना पूरा करने के लिए अंकिता लोखंडे और महेश शेट्टी ने लगाया पौधा

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन