1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान खुद को मानती हैं भाग्यशाली

सारा अली खान खुद को मानती हैं भाग्यशाली

 Published : Dec 17, 2020 06:14 pm IST,  Updated : Dec 17, 2020 06:14 pm IST

2018 की रिलीज 'केदारनाथ' के बाद से उन्होंने अभिषेक कपूर, रोहित शेट्टी और इम्तियाज अली जैसे बड़े नामों के साथ काम किया है और वह साल 2020 के अंत में वरुण धवन के साथ डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुली नं. 1' में नजर आएंगी। 

sara ali khan, varun dhawan- India TV Hindi
सारा अली खान खुद को मानती हैं भाग्यशाली Image Source : PR FETCHED

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी स्टार सारा अली खान अपने करियर की शुरुआत से खुश हैं। साल 2018 की रिलीज 'केदारनाथ' के बाद से उन्होंने अभिषेक कपूर, रोहित शेट्टी और इम्तियाज अली जैसे बड़े नामों के साथ काम किया है और वह साल 2020 के अंत में वरुण धवन के साथ डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुली नं. 1' में नजर आएंगी। यह फिल्म साल 1995 में इसी नाम से बनी गोविंदा और करिश्मा की रीमेक फिल्म है।

एक्ट्रेस संजना सांघी ने 'ओम' पर काम शुरू किया

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं और मुझे विशेषाधिकार प्राप्त हैं। मेरे ख्याल से फिल्म निर्देशक का माध्यम हैं और आप उतने ही अच्छे होते हैं, जितना आपका निर्देशक और मुझे सौभाग्य से बेहद बहुमुखी और अद्भुत निर्देशकों के साथ काम करने का अवसर मिला है।"

दिल बेचारा फेम संजना सांघी के एड पर विवाद, पूजा बेदी ने कहा-लड़के की जगह लड़की होती तो....

25 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, "मैं सिर्फ यह कहूंगी कि मैं आभारी और शुक्रगुजार हूं। मुझे आशा है कि मुझे अब तक की तरह आगे भी क्रिएटिव लोगों के साथ काम करने के अवसर मिलते रहेंगे।"

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन