1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: मालदीव में मां अमृता सिंह के साथ जेट स्की करती नज़र आईं सारा अली खान

Watch: मालदीव में मां अमृता सिंह के साथ जेट स्की करती नज़र आईं सारा अली खान

 Published : Jan 03, 2020 11:39 am IST,  Updated : Jan 03, 2020 11:39 am IST

सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में नज़र आएंगी।  

sara ali khan with mother amrita singh- India TV Hindi
मां अमृता सिंह के साथ जेट स्की एन्जॉय करते हुए सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ मालदीव्स में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उनकी बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बीच उनका एक वीडियो भी खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें वो मां अमृता के साथ जेट स्की करती दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो को सारा अली खान ने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर शेयर किया है। इसमें वो अपनी मां के साथ समुद्र के किनारे जेट स्की कर रही हैं।

OMG! 7 लाख रुपए महीने के किराए पर रणवीर सिंह ने लिया फ्लैट, इसी बिल्डिंग में है दीपिका का घर

इससे पहले सारा ने कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनमें वो पूल के किनारे फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट एन्जॉय कर रही थीं। भाई इब्राहिम के साथ सनसेट वाली फोटो को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में दिखाई देंगी। इसे वरुण के पिता डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वो कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन