1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Satyamev Jayate Box Office Collection Day 2: जॉन की रफ्तार हुई धीमी, जानिए अब तक की कमाई

Satyamev Jayate Box Office Collection Day 2: जॉन की रफ्तार हुई धीमी, जानिए अब तक की कमाई

 Published : Aug 17, 2018 07:09 pm IST,  Updated : Aug 17, 2018 07:09 pm IST

जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी के अभिनय से सजी फिल्म 'सत्यमेव जयते' को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों के सामने पेश किया गया। नेशनल हॉलीडे के कारण फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

Satyamev Jayate Box Office Collection Day 2- India TV Hindi
Satyamev Jayate Box Office Collection Day 2

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी के अभिनय से सजी फिल्म 'सत्यमेव जयते' को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों के सामने पेश किया गया। नेशनल हॉलीडे के कारण फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। हालांकि इसी दिन अक्षय कुमार की 'गोल्ड' सिनेमाघरों में रिलीज की गई, लेकिन जॉन की 'सत्यमेव जयते' ने इसे कड़ी टक्कर दी। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई धमाल से गिर पड़ी है।

अब फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया है, "बुधवार- 20.52 करोड़, गुरुवार- 7.92 करोड़, कुल- 28.44 करोड़ रुपए।" हालांकि यह फिल्म जॉन की भी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की जाने वाली पहली फिल्म साबित हो गई है।

इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। फिल्म में जॉन को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए देखा जा रहा है। इस फिल्म को भारत में करीब 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक बार फिर से अपने एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन