1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'केदारनाथ' का दूसरा गाना 'तू ही तो मेरी स्वीट हार्ट है' हुआ रिलीज, शाही जोड़े में सजी नजर आई सारा अली खान

फिल्म 'केदारनाथ' का दूसरा गाना 'तू ही तो मेरी स्वीट हार्ट है' हुआ रिलीज, शाही जोड़े में सजी नजर आई सारा अली खान

 Published : Nov 15, 2018 04:57 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 05:04 pm IST

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'केदारनाथ' का दूसरा गाना 'स्वीट हार्ट' रिलीज हो गया है। गाने में सारा और सुशांत की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Sara ali khan - India TV Hindi
Sara ali khan  Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHAN

मुंबई: बॉलीवुड में फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही है सारा अली खान इन दिनों काफी सुर्खियां भटोर रही हैं।  फिल्म में सारा के अपोजित सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर और टीजर रिलीज हो चुका है जिसके बाद से सारा लोगों की जमकर वाह-वाही लूट रही हैं। इसके साथ ही सुशांत और सारा की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर ट्रेलर और एक गाने के बाद अब फिल्ममेकर्स ने दूसरा गाना रिलीज कर दिया है। गाने का नाम 'स्वीट हार्ट' है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है।

गाने में सारा शाही लुक में नजर आ ही हैं तो वहीं सुशांत गाने के जरिए अपने दिल की बात बयां करते हुए कह रहे हैं कि 'तू ही मेरी स्वीट हार्ट' है।

फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं तो इस गाने को देव नेगी ने गाया है। 

यह फिल्म 2013 में 'केदारनाथ' में आई त्रासदी के इर्द गिर्द बुनी एक प्रेम कहानी है। जिसमें सारा हिंदू लड़की और सुशांत मुसलमान लड़के का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

बीजेपी के उत्तराखंड के एक नेता ने फिल्म के लव जिहाज को बढ़ावा देने की बात कहकर इसे बैन करने की मांग की है। इसके साथ ही उत्तराखंड में केदारनाथ के बसे तीर्थ पुरोहितों ने भी फिल्म को बैन करने की मांग की है उनके अनुसार यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं का मजाक बना रही है।

Also Read: 

शादी से पहले नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुन अंगद बेदी के पेरेंट्स का ऐसा था रिएक्शन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी सिर्फ भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी कर रही है ट्रेंड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन