1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की 'डीडीएलजे' का पलट सीन इस हॉलीवुड फिल्म से किया गया था कॉपी

शाहरुख खान की 'डीडीएलजे' का पलट सीन इस हॉलीवुड फिल्म से किया गया था कॉपी

 Published : Jun 05, 2020 12:04 am IST,  Updated : Jun 05, 2020 12:04 am IST

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म डीडीएलजे का पलट सीन इस हॉलीवुड फिल्म से कॉपी किया गया था।

DDlj- India TV Hindi
डीडीएलजे Image Source : INSTAGRAM/BOLLYWOODZINDAGI

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। शाहरुख और काजोल के रोमांस से सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के कई सीन्स और डायलॉग्स फेमस हुए थे। इनमें से एक पलट वाला सीन भी है। पर क्या आपको पता है यह सीन एक हॉलीवुड फिल्म से कॉपी किया गया था?

डीडीएलजे का पलट सीन हॉलीवुड फिल्म इन द लाइन ऑफ फायर से कॉपी किया गया है। यह फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी और उसके 2 साल बाद डीडीएलजे।

डीडीएलजे को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने इस बात को स्वीकारा था कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्म से प्रेरणा ली थी। यह सीन उनके दिमाग में बैठ गया था। जब मैं डीडीएलजे का यह सीन लिख रहा था तो अचानक एक बार फिर यह मेरे दिमाग में आयाा। मुझे यह पसंद आया और मैंने इसे अपनी फिल्म में इस्तेमाल कर लिया।

हाल ही में काजोल ने गाने मेहंदी लगाके रखना गाने की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन में काजोल घर से बाहर तैयार होकर जाना मिस कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन