1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गेटवे ऑफ इंडिया पर सुहाना के साथ दिखाई दीं बॉलीवुड हस्तियों की खूबसूरत बेटियां

गेटवे ऑफ इंडिया पर सुहाना के साथ दिखाई दीं बॉलीवुड हस्तियों की खूबसूरत बेटियां

 Published : Oct 27, 2017 12:29 pm IST,  Updated : Oct 27, 2017 12:29 pm IST

शाहरुख खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, कभी दोस्तों के साथ कभी बच्चों के साथ। बता दें कि बीते बुधवार को ही किंग खान और गौरी खान ने अपनी शादी के 26 साल पूरे किए हैं। उन्होंने अपने इस खास पल को बच्चों और कुछ करीबी...

Suhana Khan- India TV Hindi
Suhana Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, कभी दोस्तों के साथ कभी बच्चों के साथ। बता दें कि बीते बुधवार को ही किंग खान और गौरी खान ने अपनी शादी के 26 साल पूरे किए हैं। उन्होंने अपने इस खास पल को बच्चों और कुछ करीबी दोस्तों के साथ ही सेलिब्रेट किया है। शाहरुख और गौरी ने अपनी शादी की सालगिराह पर कोई शानदार पार्टी करने की बजाय अलीबाग जाकर इसे सेलिब्रेट करने का फैसला किया। अब इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो आलीबाग से लौटते समय की हैं। यहां शाहरुख और गौरी के अलावा जिसने सभी की ध्यान अपनी ओर खींचा, वह थीं इन दोनों की लाडली बेटी सुहाना खान। हालांकि इस दौरान किंग खान के बड़े बेटे आर्यन खान कहीं नहीं दिखे, दरअसल इन दिनों वह कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे हैं।

मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया पर सुहाना स्ट्रीपलेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। वहीं गौरी खान व्हाइट कलर की समर ड्रेस में दिखीं। शाहरुख खान अपने लाडले बेटे अबराम को गोद में लिए हुए नजर आए। इस में ट्रिप सुहाना ने अपनी खास दोस्त शनाया कपूर और अनन्या पांडे को भी आमंत्रित किया था। बता दें कि शनाया अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। वहीं अनन्या के बारे में तो शायद कुछ लोग जानते भी होंगे कि वह जाने माने अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं।

शनाया यहां येलो कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दीं, वहीं अनन्या ब्लू डेनिम में हॉट पैंट और व्हाइट स्ट्रीपलेस टॉप में नजर आईं। बता दें कि गौरी खान अक्सर सुहाना की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बेटी की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसे लेकर इन दिनों काफी चर्चा है। इस तस्वीर में सुहाना काफी अलग और खूबसूरत दिख रही हैं। गौरतलब है कि शाहरुख और गौरी ने 25 अक्टूबर, 1991 में शादी की थी। इन्हें आज इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट कपल में से एक कहा जाता है। (आलिया भट्ट हुईं दीपिका पादुकोण के 'पद्मावती' लुक पर फिदा, कही ये बात)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन