1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के बर्थडे पर सलमान खान ने शेयर किया वीडियो, जैकलिन और सोनाक्षी भी आई नजर

शाहरुख खान के बर्थडे पर सलमान खान ने शेयर किया वीडियो, जैकलिन और सोनाक्षी भी आई नजर

 Published : Nov 03, 2019 07:18 am IST,  Updated : Nov 03, 2019 09:48 am IST

बॉलीवुड के बदाशाह शाहरुख खान 2 नवंबर को 54 साल के हो गए।

सलमान ने इस खास अंदाज...- India TV Hindi
सलमान ने इस खास अंदाज में शाहरुख को किया बर्थडे विश

बॉलीवुड के बदाशाह शाहरुख खान 2 नवंबर को 54 साल के हो गए। इस खास अवसर पर बॉलीवुड के कई सितारो ने शाहरुख को विश किया। सलमान खान ने भी शाहरुख के बर्थडे पर उनको इस खास अंदाज में वीडियो बनाकर विश किया है। सलमान ने शाहरुख के बर्थडे पर एक वीडियो अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, डेज़ी शाह, आयुष शर्मा, सुहेल खान भी नजर आए। इस वीडियो में सलमान खान के सभी करीबी दोस्त शाहरुख को उन्ही के स्टाइल में बाहें फैलाकर बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वीडियो के अंत में सलमान कहते हैं कि शाहरुख मैंने तुम्हें फोन किया था। उठा तो लेता फोन.....

बता दें कि शाहरुख खान ने अपना 54वां बर्थडे दुबई में मनाया। साथ ही दुनिया की सबसे लंबी इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा में इस खास अंदाज में शाहरुख खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। जी हां बुर्ज ख़लीफ़ा की इमारत पर 'हैप्पी बर्थ शाहरुख खान' लिखकर फैंस ने उन्हें विश किया। इस वीडियो को शाहरुख ने सोशल मीडिया प्यारा सा कैप्शन के साथ शेयर किया है। शाहरुख ने लिखा- 'मुझे इतना उज्ज्वल और खास बनाने के लिए धन्यवाद। आपका प्यार और दुआएं नायाब है। वाह! दुनिया की सबसे लंबी इमारत बुर्ज खलीफा है। लव यू दुबई। यह मेरा जन्मदिन है और मैं मेहमान हूँ!'

बता दें कि 2नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर आयुष्मान खुराना, करण जौहर, काजोल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई हस्तियों ने उन्हें ट्विटर के जरिए अपने शुभकामनाएं संदेश भेजी।

वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर फैंस का हुजूम देखने लायक था। किंग खान ने भी उन्हें निराश नहीं किया और बेटे अबराम के साथ बालकनी में आकर फैंस का शुक्रिया अदा किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन