'ज़ीरो' की असफलता के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बहुत सोच-समझ कर कदम रख रहे हैं। उन्होंने राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' भी छोड़ दी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपना अगला प्रोजेक्ट आराम से साइन करेंगे। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो वो अमिताभ बच्चन की क्लासिक 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नज़र आएंगे और इसे फराह खान डायरेक्ट करेंगी।
Related Stories
बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, फराह ने शाहरुख को फिल्म की स्क्रिप्ट दिखा दी है और शाहरुख ने इसके लिए हां भी कह दी है।
'ज़ीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख मसाला एंटरटेनर फिल्म करना चाहते हैं और 'सत्ते पे सत्ता' उनके लिए फिट बैठ सकती है। खबरें ये भी हैं कि कैटरीना कैफ फिल्म में शाहरुख के ओपोजिट हो सकती हैं।
हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। कैटरीना अभी 'भारत' के प्रमोशन में बिज़ी हैं इसलिए वो स्क्रिप्ट नहीं पढ़ पा रही हैं।
Also Read:
Kabir Singh: Tujhe Kitna Chahne Lage Song- अरिजीत सिंह की आवाज़ में फिल्म का दूसरा गाना रिलीज़
करण जौहर ने PM मोदी को शाहरुख खान के इस फिल्म के डायलॉग के साथ दी बधाई
Hostages First Episode Review: थ्रिलर सीरीज़ में छाए रोनित रॉय और टिस्का चोपड़ा