1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. भतीजी की शादी में गौरी खान पर टिकी हर किसी की निगाहें, मांग में सिंदूर और बालों में गजरा लगाए हुए आई नजर

भतीजी की शादी में गौरी खान पर टिकी हर किसी की निगाहें, मांग में सिंदूर और बालों में गजरा लगाए हुए आई नजर

 Written By: Shivani Singh
 Published : May 31, 2019 11:40 am IST,  Updated : May 31, 2019 01:25 pm IST

गौरी खान अपनी भतीजी की शादी को अटैंड करने के लिए कोलकाता गई हुई है। जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।

Gauri khan, suhana kha, shah rukh khan- India TV Hindi
Gauri khan Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: इन दिनों शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अपने मायके गई हुई हैं।  जहां पर वह एक दम ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। दरअसल गौरी अपनी भतीजी की शादी को अटैंड करने के लिए कोलकाता गई हुई है। उनके साथ सुहाना खान भी गई है। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। ऐसी ही गौरी खान की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह मांग भरे हुए नजर आ रही हैं। वह एकदम दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं।

 

गौरी खान के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर अबु जानी संदीप घोसला की डिजाइन की हुई ऑरेंज कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसमें गोल्डन कलर के सितारों से डिजाइन बनी हुई है।

इस लुक के साथ गौरी ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और मांग में सिंदूर के साथ बालों में गजरा लगाए हुए नजर आईं। इस लुक में गौरी खान बहुंत ही सुंदर लग रही हैं।

फराह खान ने इस तस्वीर में करते हुए कहा कि गौरी तुम तो दुल्हन की तरह नजर आ रही हो।

ये भी पढ़ें- कजिन की शादी में साड़ी पहन बोल्ड लुक में नज़र आईं सुहाना खान, देखें मेंहदी से लेकर शादी तक की तस्वीरें

वहीं दूसरे यूजर्स भी उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Gauri khan
Gauri khan

आपको बता दें कि गौरी खान इस साड़ी में पहले भी नजर आ चुकी हैं। वह इस डिजाइनर साड़ी को ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के शादी में पहन चुकी हैं। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कंगना रनौत पहुंची राष्ट्रपति भवन, देखें खूबसूरत तस्वीरें

टाइगर श्रॉफ का ये मॉर्निंग जॉगिंग वीडियो देखते ही हो जाएंगे आप उनके सबसे बड़े मुरीद

दे दे प्यार दे फेम रकुल प्रीत व्हाइट साड़ी में हॉट अंदाज में आईं नज़र, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नज़र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल