1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पद्मावती’ के सेट पर तोड़फोड़ से परेशान अब शाहिद ने कही ये बात

‘पद्मावती’ के सेट पर तोड़फोड़ से परेशान अब शाहिद ने कही ये बात

 Published : Mar 26, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 01:38 pm IST

भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग जबसे शुरु की गई है, तभी से विवादों में छाई हुई है। कई बार फिल्म के सेट को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा चुका है। इसके कारण फिल्म की टीम काफी परेशान है। फिल्म में शाहिद कपूर...

shahid- India TV Hindi
shahid

मुंबई: फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग जबसे शुरु की गई है, तभी से विवादों में छाई हुई है। कई बार फिल्म के सेट को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा चुका है। इसके कारण फिल्म की टीम काफी परेशान है। फिल्म में शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। अपनी इस फिल्म को लेकर हाल ही में शाहिद ने कहा कि उनकी आनेवाली फिल्म ‘पद्मावती’ लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। हाल ही में हुई 2 अलग घटनाओं में इस फिल्म के सेट पर तोड़फोड़ की गई थी।

भंसाली की इस पीरियड फिल्म को कुछ समूहों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित समूह ने फिल्मनिर्माता पर हमला किया और फिल्म के सेट को भी तोड़ दिया। विरोध कर रहे समूहों का आरोप है कि पद्मावती के चित्रण में इतिहास के साथ छेड़-छाड़ की गई है।

शुक्रवार को एक अवार्ड समारोह से इतर शाहिद कपूर ने संवाददाताओें से कहा, “हमारा प्रयास फिल्म को आसानी से शूट करना है और हम आशा करते हैं कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तो लोग इसे निष्पक्ष तरीके से देखेंगे और वह कहेंगे कि इसमें वही बात है जो वह देखना चाहते हैं। संजय सर लोगों की भावनाओं को ध्यान में रख रहे हैं। हम कुछ भी ऐसा नहीं करेंगे जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो।“ उन्होंने कहा, “यह पूरा साल ‘पद्मावती’ को समर्पित है। मैं आश्वस्त हूं कि हम लोग इस फिल्म को पूरा करेंगे और इसी साल लाएंगे।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन