1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वर्ल्डकप के पहले सेमीफाइनल मैच का भी नहीं पड़ा असर, शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने इतनी की कमाई

वर्ल्डकप के पहले सेमीफाइनल मैच का भी नहीं पड़ा असर, शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने इतनी की कमाई

 Published : Jul 10, 2019 11:58 am IST,  Updated : Jul 10, 2019 12:17 pm IST

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है।

Kabir Singh- India TV Hindi
Kabir Singh

नई दिल्ली: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'कबीर सिंह' रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन मूवी की कमाई लगातार जारी है। बीते मंगलवार को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्डकप 219 का मैच होने के बावजूद 'कबीर सिंह' ने 3 करोड़ 20 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 'कबीर सिंह' बहुत जल्द विक्की कौशल की मूवी 'उरी' से ज्यादा की कमाई कर लेगी। इस फिल्म ने शुक्रवार को 5.40 करोड़, शनिवार को 7.51 करोड़, रविवार को 9.61 करोड़, सोमवार को 4.25 करोड़ और मंगलवार को 3.20 करोड़ रुपये कमाए। 'कबीर सिंह' ने अब तक कुल 243.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

गौरतलब है कि 'कबीर सिंह' तेलुगू सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। इन दोनों फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है। 'कबीर सिंह' काफी विवादों में भी रही है। कुछ लोग इसे पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि यह फिल्म समाज में गलत संदेश पहुंचा रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस भी छिड़ गई थी।

Also Read:

Sacred Games 2: एक बार फिर से वापस आया गायतोंडे! दूसरे सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज

अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'असली चॉकलेट बॉय'

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन