1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा अंबानी की शादी में आमने-सामने आईं करीना कपूर खान और मीरा राजपूत जानिए फिर क्या हुआ?

ईशा अंबानी की शादी में आमने-सामने आईं करीना कपूर खान और मीरा राजपूत जानिए फिर क्या हुआ?

 Published : Dec 14, 2018 06:56 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 07:29 pm IST

ईशा अंबानी की शादी में करीना कपूर और मीरा राजपूत का आमना-सामना हुआ.. . जानिए फिर क्या हुआ?

करीना-मीरा- India TV Hindi
करीना-मीरा

मुंबई: ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पीरामल (Anand Piramal) की शादी में बॉलीवुड, पॉलिटिकल, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। इस शादी में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे वहीं करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा कपूर के साथ नजर आईं। शादी में करीना और मीरा राजपूत का आमना-सामना भी हुई।

12 दिसंबर को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी हुई। ईशा को आशीर्वाद देने प्रणब मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान समेत तमाम हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान जब मीरा राजपूत ने करीना कपूर को वहां देखा तो उन्हें नजरअंदाज नहीं किया। करीना ने भी मीरा से नजरें मिलाईं और बड़े उत्साह के साथ दोनों मिले। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया। 

सैफ और शाहिद ने भी एक दूसरे को गले लगाया है। बता दें, सैफ और शाहिद विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून में साथ काम भी कर चुके हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत लीड अवतार में थीं।

शाहिद और करीना कपूर के अफेयर की खबरें कभी बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय थीं। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन कुछ वजहों से दोनों के रिश्ते नहीं चल पाएं। आजतक वजह सामने नहीं आई कि करीना और शाहिद का ब्रेकअप क्यों हुआ था? वहीं मीरा और करीना के रिश्ते भी अच्छे नहीं रहे हैं। मीरा ने करीना को नसीहतें भी दे डाली थीं, जिसके बाद करीना ने उन्हें जवाब भी दिया था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने किया दावा, 'सिंबा' होगी ब्लॉकबस्टर हिट

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के रिसेप्शन का कार्ड आया सामने, 20 दिसंबर को मुंबई में है पार्टी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन