मुंबई: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक शर्त रखी है। करीना का कहना है कि वो वेब सीरीज में तभी काम करेंगी अगर वो उनके पति सैफ अली खान की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की तरह बेहतरीन हुई।
Related Stories
यह पूछे जाने पर कि क्या वह वेब सीरीज में काम करना चाहती है? इस पर करीना ने आईएएनएस से कहा, "अगर कंटेट 'सेक्रेड गेम्स' की तरह अद्भुत है, मैं निश्चित काम करूंगी। इसने भारत को विश्व पटल पर रख दिया है। इस तरह का कंटेट और किरदार सैफ (अली खान) और नवाजुद्दीन (सिद्दीकी) ने काम किया हो, वे मजेदार है।"
उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स' की प्रशंसा करते हुए इसके कंटेट को पाथ ब्रेकिंग शो करार दिया। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि सैफ को फिल्म के लिए जिस तरह से प्रशंसा मिली है, उसी तरह श्रृंखला के लिए भी मिली हो। भारत में इस तरह के बोल्ड विषय पर पहले काम नहीं किया गया।"
इसे भी पढ़ें-
शादी के बाद दीपिका ने कटरीना को किया इंस्टाग्राम पर फॉलो
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जेठानी सोफी का ऐसा परिचय दिया, हंस पड़े पीएम मोदी