न्यूयॉर्क: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khana) ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया है और इस खुश खबरी को सोशल मीडिया पर साझा करने से प्राउड मॉम गौरी खुद को नहीं रोक सकीं।
Related Stories
गौरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सुहाना को यूनिवर्सिटी के फिल्म स्कूल की सीढ़ियों पर चढ़ते देखा जा सकता है।
इस वीडियो में सुहाना व्हाइट टॉप और ब्लू डेनिम के साथ कॉलेज का बैग लिए नजर आ रही हैं।
इस वीडियो के कैप्शन में गौरी ने लिखा, "कॉलेज फ्रेशमैन डे की एक झलकी। हैशटैग एनवाययू।" हालांकि गौरी ने बाद में इसे डिलीट भी कर दिया है।
Also Read: