1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' की रिलीज़ को 4 साल पूरे, जानिए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से

शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' की रिलीज़ को 4 साल पूरे, जानिए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से

 Published : Apr 15, 2020 07:26 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 08:20 pm IST

शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' की रिलीज को आज 4 साल पूरे हो गए हैं।

शाहरुख खान, फैन- India TV Hindi
शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' की रिलीज को 4 साल पूरे 

शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' की रिलीज को आज 4 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म शाहरुख खान के लिए काफी खास फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया था लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि शाहरुख के फैन्स को यह फिल्म काफी अच्छी लगी क्योंकि वो इस फिल्म से खुद को रिलेट कर पा रहे थे।

इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने यशराज बैनर तले किया था फिल्म का निर्देशन बैंड, बाज, बारात बना चुके निर्देशक मनीष शर्मा ने किया था। इस फिल्म से काफी उम्मीदे थीं लेकिन फिल्म उतनी कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। 

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ श्रिया पिलगांवकर, सयानी गुप्ता, दीपिका अमन और ताहिर शब्बीर जैसे सितारे थे। इस फिल्म की शूटिंग से पहले शाहरुख हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग कर रहे थे और घायल हो गए थे। जिसकी वजह से इस फिल्म की शूटिंग मे देरी हुई और रिलीज डेट भी खिसक गई थी।

इस फिल्म को शानदार वीएफएक्स के लिए भी जाना जाता है। इस फिल्म की शूटिंग शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर भी हुई थी। वहीं मैडम तुसाद में शूट करने वाली यह पहली फिल्म बनी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन