1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिल तोड़ गई' गाने पर शहनाज गिल ने दिए क्यूट एक्सप्रेशंस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

'दिल तोड़ गई' गाने पर शहनाज गिल ने दिए क्यूट एक्सप्रेशंस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

 Published : Jan 02, 2021 05:04 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 05:04 pm IST

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज 'दिल तोड़ गई' गाने पर एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं। शहनाज का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

SHEHNAAZ GILL- India TV Hindi
SHEHNAAZ GILL Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZGILL

पंजाब की कैटरीन कैफ कही जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी अदाओं से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। बिग बॉस सीजन 13 से फेमस हुईं शहनाज के आज लाखों फैन्स हैं। बिग बॉस के बाद से शहनाज को काफी लोकप्रियता मिली। हाल ही में एक्ट्रेस का 'शोना शोना' गाना रिलीज हुआ था, जो फैन्स को काफी पसंद आया। इस गाने में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला एक साथ नजर आए थे। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो पंजाबी गाने पर एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं।

Watch: साल 2021 का पहला सूर्योदय कर दिया मिस? अक्षय कुमार का ये वीडियो खूब हो रहा है वायरल

वीडियो में शहनाज गिल ‘दिल तोड़ गई’ गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम रील्स के जरिए शेयर किया है। वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Video: नए साल पर शाहरुख खान का फैंस को तोहफा, 2021 में सिल्वर स्क्रीन पर आएंगे नज़र, खुद किया कंफर्म

शहनाज गिल ने अपने गानों और अपनी अदायगी से पंजाबी सिनेमा में तो खूब नाम कमाया ही, साथ ही उन्होंने बिग बॉस 13 के जरिए भी लोगों का खूब दिल जीता। बिग बॉस के घर में रहते हुए शहनाज गिल की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। शहनाज अक्सर अपनी वीडियो  सॉन्ग और क्यूट एक्सप्रेशंस को लेकर चर्चा में रहती हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन