1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शेखर सुमन ने सुशांत, दिशा और संदीप नाहर की मौत के बीच लिंक पर उठाए सवाल

शेखर सुमन ने सुशांत, दिशा और संदीप नाहर की मौत के बीच लिंक पर उठाए सवाल

 Published : Feb 18, 2021 11:49 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 11:49 pm IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनके दोस्तों की मौत को लेकर शेखर सुमन ने सवाल खड़े किए हैं। इसे लेकर उन्होंने एक पोस्ट लिखा है।

shekhar suman - India TV Hindi
शेखर सुमन ने सुशांत और उनके दोस्तों के मौत पर उठाए सवाल  Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

अभिनेता शेखर सुमन के मुताबिक सुशांत और उनके दोस्तों की मौत के बीच में कोई कनेक्शन हो सकता है। इसे लेकर उन्होंने गुरुवार को एक बात कही। शेखर सुमन ने इस संबंध में सवाल उठाते हुए लिखा, "सुशांत के दोस्त संदीप नाहर ने भी आत्महत्या कर ली। यह अजीब बात है, दिशा और सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े दो और दोस्त भी पहले ही अपनी जिंदगी खत्म कर चुके हैं। क्या इस बीच कोई कॉमन लिंक या डोर है? या यह सिर्फ एक संयोग है? विचार करने लायक बात है।"

पहले से ज्यादा निडर और रचनात्मक हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा, खुद को लेकर कही ये भी बात

बता दें कि इस हफ्ते की शुरूआत में अभिनेता संदीप नाहर अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। अभिनेता ने कथित तौर पर फेसबुक पर एक सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली, जिसमें बताया गया था कि वह अब और क्यों नहीं जीना चाहते हैं। वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसे उनके फेसबुक पेज से लिया गया और इसकी जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही है।

कला और सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए माधवन को किया गया सम्मानित

नाहर ने सुशांत स्टारर एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ सह-अभिनय किया था। सुशांत पिछले साल 14 जून को अपने फ्लैट में फांसी के फंदे से लटके मिले थे। वहीं इससे पहले उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की मौत भी 8 जून को हो गई थी, जिसे आत्महत्या बताया गया था।

#IPLAuction2021 के लिए चेन्नई पहुंचीं प्रीति जिंटा, इस बात के लिए हैं बेहद एक्साइटेड

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जनता से लेकर कई बॉलीवुड हस्तियों ने इंसाफ की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की है। इनमें अभिनेता शेखर सुमन भी शामिल रहे हैं। सुमन ने सुशांत की मौत के बाद से ही अपनी आवाज बुलंद रखी है और उनके लिए कई बार अलग-अलग मंच से इंसाफ की मांग करते आए हैं

(इनपुट-आईएएनएस) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन