1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दायर किया 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दायर किया 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

 Published : Oct 19, 2021 06:10 pm IST,  Updated : Oct 19, 2021 06:42 pm IST

बीते दिनों पॉर्नोग्राफी मालले में शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

Shilpa Shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दायर किया 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा Image Source : INSTAGRAM/SHILPA SHETTY

पोर्नोग्राफी केस में दो महीने जेल की सजा भुगत चुके बिजनेस मैन राजकुंद्र और उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। चोपड़ा ने पहले राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित रूप से यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के लिए शिकायत दर्ज की थी।

राज कुंद्रा के वकील ने शर्लिन चोपड़ा के आरोपों को झूठा बताते हुए दंपति की तरफ से मुकदमा दायर किया है। वकील ने अपने बयान में कहा, "शर्लिन चोपड़ा की तरफ से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं। शर्लिन की बातें झूठी और फर्जी हैं जिनका कोई भी प्रमाण नहीं है।" 

बीते दिनों शर्लिन चोपड़ा ने बेल पर रिहा राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शर्लिन चोपड़ा का आरोप था कि ये दोनों उन्हें सेक्शुअल और मेंटल हैरसमेंट करते हैं। शर्लिन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के शिलाफ एफआईआर 14 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वो राज कुंद्रा और शिल्पा पर सनसनी खेज आरोप लगाते दिखीं।

शर्लिन चोपड़ा का राज कुंद्रा पर आरोप

वीडियो में शर्लिन चोपड़ा अपनी बात कहते कहते रो पड़ीं। शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का नाम लिया। 

इससे पहले भी शर्लिन ने कई बयान दिए थे। 29 मार्च को शर्लिन चोपड़ा ने कहा था कि उन्हें दबाव में फोटोशूट करना पड़ा था। शर्लिन ने उस वक्त ये भी आरोप लगाया था कि 10 महीनों तक राज कुंद्रा ने अपनी दूसरी फर्म जेएल स्ट्रीम से जुड़ने के लिए और फिटनेस से संबंधित सामग्री अपलोड करने के लिए कहा था। इस पूरे मामले में  राज कुंद्रा को पुलिस ने 19 जुलाई को 11 अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आपको बता दें, राज को 20 सितंबर को मुंबई की एक अदालत ने पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन