1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडस्ट्री में 24 साल पूरे कर चुकीं शिल्पा शेट्टी हुईं हैरान

इंडस्ट्री में 24 साल पूरे कर चुकीं शिल्पा शेट्टी हुईं हैरान

 Published : Nov 13, 2017 03:16 pm IST,  Updated : Nov 13, 2017 03:16 pm IST

शिल्पा शेट्टी इन दिनों बच्चों के डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 2’ में निर्णायक के तौर पर नजर आ रही हैं। बता दें कि फिलहाल बेशक वह किसी फिल्म में दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन वह इंडस्ट्री में लंबा वक्त बिता चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी का कहना है कि.

shilpa shetty- India TV Hindi
shilpa shetty

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों बच्चों के डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 2’  में निर्णायक के तौर पर नजर आ रही हैं। बता दें कि फिलहाल बेशक वह किसी फिल्म में दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन वह इंडस्ट्री में लंबा वक्त बिता चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी का कहना है कि उन्हें विश्वास नहीं होता कि हिंदी फिल्म उद्योग में उन्होंने अपने करियर के 24 साल पूरे कर लिए हैं। शिल्पा ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा, "वाह, विश्वास नहीं होता कि 'बाजीगर' और मेरे करियर को 24 साल हो गए। अच्छी बात है कि मैं अभी भी खुद को 24 साल का महसूस करती हूं।"

शिल्पा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ 1993 में आई फिल्म 'बाजीगर' से की थी और उसके बाद से वह कई फिल्मों और टेलीविजन शो में नजर आ चुकी हैं। शिल्पा के पति व व्यापारी राज कुंद्रा ने ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

राज ने लिखा, "प्यारी शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में 24 साल पूरे होने पर बधाई। क्या आपने एक साल की उम्र में शुरुआत की थी? अभी भी आप बेहद शानदार दिखाई देती हैं।" अब्बास-मस्तान निर्देशित फिल्म ‘बाजीगर’ में काजोल अहम भूमिका भी नजर आई थीं। बता दें कि शिल्पा छोटे पर्दे पर अपने पहले लाइव गेम शो 'आंटी बोली लगाओ बोली: सबसे कम सबसे अनोखी' की निर्माता हैं। (अमिताभ बच्चन ने कुछ इस अंदाज में किया नई बहू का स्वागत, परिवार संग तस्वीरे की पोस्ट)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन