1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोवा में शूटिंग कर रहे सिद्धांत चतुर्वेदी ने शूट से समय निकाल कर की मस्ती, शेयर की तस्वीरें

गोवा में शूटिंग कर रहे सिद्धांत चतुर्वेदी ने शूट से समय निकाल कर की मस्ती, शेयर की तस्वीरें

 Written By: IANS
 Published : Nov 06, 2020 09:00 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 09:00 pm IST

एक्टर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। शेयर तस्वीर में वह समुंद्र की लहरों में सर्फिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी - India TV Hindi
सिद्धांत चतुर्वेदी Image Source : INSTAGRAM/SIDDHANTCHATURVEDI

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों शूटिंग के लिए गोवा में हैं। अभिनेता अपने शूटिंग शेड्यूल से समय निकाल कर समुद्र में सर्फिंग की। एक्टर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। शेयर तस्वीर में वह समुंद्र की लहरों में सर्फिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अभिनेता ऑरेंज रंग की हाफ पैंट पहने हुए थे।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "तुम समुद्र का ज्वार हो, मैं चंद्रमा हूं यह सिर्फ मैं जानता हूं कि आप मेरे साथ है। हम दोनों कभी नहीं मिलेंगे, एक दूसरे को सुन भी नहीं सकेंगे लेकिन फिर भी सालों तक मैं आपके इर्द- गिर्द घूमता रहूंगा। "

शाहिद कपूर ने शेयर की 'कबीर सिंह' की यादें

सिद्धांत को अगली बार फिल्म 'फोन भूत' और 'बंटी और बबली 2' में दिखाई देंगे।

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन