1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया 'दिल्ली 6' के मशहूर गाने 'मसकली' के रीमेक में आएंगे नजर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया 'दिल्ली 6' के मशहूर गाने 'मसकली' के रीमेक में आएंगे नजर

 Published : Apr 06, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 05:17 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया फिल्म 'मरजावां' में साथ दिखे थे। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा...- India TV Hindi
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया

ए आर रहमान का गाना मसकली आज भी लोगों के जेहन में है। अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर पर फिल्माया 'दिल्ली 6' का ये गाना खूब पसंद किया गया था। अब इस गाने का रीमेक वर्जन सामने आने वाला है। नए गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया नजर आएंगे। इस गाने को पूरी तरह से नए तरीके से तैयार किया जाएगा। सिर्फ गाने के कलाकार ही नहीं सिंगर भी बदलने वाले हैं। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक मोहित चौहान का ये गाना अब तुलसी कुमार और साचेत टंडन गाएंगे और इस नए वर्जन को तनिष्क बागची कंपोज करेंगे। 

इस गाने को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। गाने के बारे में बात करे हुए भूषण कुमार ने कहा- 'ए आार रहमान ने मसकली गाना बनाया था, जो सालों से लोगों का पसंदीदा है। यहा गाना आज भी पॉपुलर है और यंग जेनरेशन को पसंद है। मैंने सोचा इसे नए तरह से क्रिएट करना अच्छा होगा। हमने ये गाना सिद्धार्थ और तारा को दिया। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की है। ' सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा दोनों इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

सिद्धार्थ ने इस गाने को आज की स्थिति से जोड़ा है, जब लोग अपने घरों में लॉकडाउन हैं। इस गाने को लेकर एक्टर ने कहा कि हमने तो अनजाने मे ये गाना बनाया था, जो गाना दो लोगों के इर्द गिर्द घूमता है जो घर के अंदर रहकर काम करते हैं और खूब मस्ती करते हैं। 

देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धार्थ और तारा का ये गाना लोगों को कितना पसंद आता है। सिद्धार्थ और तारा को इससे पहले फिल्म 'मरजावां' में साथ देखा है।

देखिए ओरिजनल मसकली-

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन