1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिकंदर खेर ने बांधे जैकी श्रॉफ की तारीफों के पुल, अभिनेता को कह दिया ‘स्टड’

सिकंदर खेर ने बांधे जैकी श्रॉफ की तारीफों के पुल, अभिनेता को कह दिया ‘स्टड’

 Published : Jul 13, 2018 08:22 am IST,  Updated : Jul 13, 2018 08:22 am IST

जैकी श्रॉफ ने अब तक के अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। फैंस उन्हें हर रूप में स्क्रीन पर देख चुके हैं। जहां एक ओर लोग उनके अभिनय के दीवाने रहते हैं, वहीं दूसरी ओर जैकी श्रॉफ की पर्सनालिटी कुछ ऐसी है कि किसी को भी उनका प्रभावित करती है।

Sikandar Kher calls Jackie Shroff a 'stud'- India TV Hindi
Sikandar Kher calls Jackie Shroff a 'stud'

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अब तक के अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। फैंस उन्हें हर रूप में स्क्रीन पर देख चुके हैं। जहां एक ओर लोग उनके अभिनय के दीवाने रहते हैं, वहीं दूसरी ओर जैकी श्रॉफ की पर्सनालिटी कुछ ऐसी है कि किसी को भी उनका प्रभावित करती है। जैकी के चाहने वालों में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई फिल्मी हस्तियों के नाम भी शुमार हैं। हाल ही में अभिनेता सिकंदर खेर ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर ने जैकी श्रॉफ की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्टड कहा है। गौरतलब है कि सिकंदर इन दिनों गुजरात में 'रोमियो अकबर वाल्टर' (आरएडब्ल्यू) की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। बीते गुरुवार को उन्होंने ट्विटर पर जैकी श्रॉफ के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "जब वे एक स्टड हैं और आप एक मफिन, तो आप जानते हैं कि आपको क्या मिलने वाला है। स्टड मफिंस। 'आरएडब्ल्यू' की लोकेशन पर।" बता दें कि इस फिल्म में सिकंदर खेर विपक्षी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन