नई दिल्ली: #MeToo मूवमेंट से पूरे देश में एक नई क्रांति आ गई है। देशभर की महिलाएं सामने आ रही हैं और अपने खिलाफ हुए अन्याय के खिलाफ बोल रही हैं। इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों पर भी सेक्शुअल हरैसमैंट के आरोप लग रहे हैं। इसमें नाना पाटेकर. कैलाश खेर, आलोक नाथ. विकास बहल, रजत कपूर जैसे नाम शामिल हैं। अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है, ये नाम है सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का।
Related Stories
एक पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट ने फेसबुक पर अभिजीत भट्टाचार्य पर सेक्शुअल हरैसमेंट के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि साल 1998 में कोलकाता के हिंदुस्तान इंटरनेशनल में अभिजीत ने उन्हें हरैस किया था। उस वक्त अभिजीत काफी मशहूर थे और उनके कई सिंगल हिट हुए थे। उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा और मेरे साथ इंटिमीट होकर डांस करने लगे। उन्होंने मेरे कान में किस किया, मैंने मना किया तो उन्होंने मेरा कान दांतों से काट लिया और गाली देकर कहा तुम अपने आपको समझती क्या हो। मैं तुम्हें सबक सिखाऊंगा।
फ्लाइट अटेंडेट ने आगे लिखा- होटल वाले मुझे अच्छी तरह से जानते थे इसलिए उन्होंने मेरी मदद की और होटल में उनका आना 1 महीने के लिए बैन कर दिया गया। यहां पढ़िए पूरा पोस्ट-
अभिजीत ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा- 20 सालों से मैं किसी पब गया ही नहीं हूं। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी पुरानी बातें मुझे याद भी नहीं हैं, ऐसी बातें ना करें।
Also Read:
आलोक नाथ पर सेक्शुअल हरैसमेंट का तीसरा आरोप लगा, अब इस एक्ट्रेस ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
#MeToo पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने तोड़ी चुप्पी
बीमारी की खबर के बाद सामने आई ऋषि कपूर की तस्वीर, बेहद कमजोर दिखें