नई दिल्ली- अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ से जैसी उम्मीदे थी वैसे ही बॉक्स आफिस पर देखने को मिला। फिल्म ने पहले दिन 20.67 करोड़ का बिजनेस किया और इसी के साथ ये सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के बाद साल की दूसरी बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म ने दूसरे दिन भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया और शानदार 14.50 करोड़ का बिजनेस किया जिसकी जानकारी देते हुए फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, “सिंह इज ब्लिंग शुक्र 20.67 करोड़, शनि 14.50 करोड़ कुल 35.17 करोड़। रविवार के दिन बिजनेस में बढ़ोतरी होनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें- सिंह इज ब्लिंग फिल्म रिव्यू - अक्षय के लिए देख सकते हैं ये फिल्म
2015 की बेस्ट ओपनिंग के मामले में खिलाड़ी कुमार ने अगस्त में रिलीज हुई अपनी ही फिल्म ब्रदर्स को नीचे कर दिया है। ब्रदर्स ने रिलीज के पहले दिन 15.2 करोड़ की कमाई की थी। वहीं जॉन अब्राहम और श्रुति हासन स्टारर ने पहले दिन 14.35 करोड़ की बिजनेस किया था।
वरुण धवन की 'एबीसीडी 2' ने पहले दिन 14.3 करोड़ का बिजनेस किया था। खिलाड़ी कुमार की 'गब्बर इज बैक' ने 13.05 करोड़, रणवीर सिंह की 'दिल धड़कने दो' ने 10.53 करोड़, रणबीर कपूर की 'रॉए' ने 10.4 करोड़ की नेट कमाई की थी पहले दिन।
अक्षय की बेबी ने 9.3 करोड़ वहीं 150 करोड़ का कुल बिजनेस करने वाली तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने पहले दिन 8.85 करोड़ की ही कमाई की थी। पिछले हफ्ते रिलीज हुई फैन्टम ने 8.46 करोड़ की कमाई की थी।

प्रभु देवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने चार रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अगली स्लाइड में जानिए इनके बारे में-