1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोहा अली खान: अभी बेटी के साथ बिजी हूं, फिल्मों के लिए वक्त नहीं

सोहा अली खान: अभी बेटी के साथ बिजी हूं, फिल्मों के लिए वक्त नहीं

 Reported By: IANS
 Published : Apr 21, 2019 07:06 pm IST,  Updated : Apr 21, 2019 07:06 pm IST

अभिनेत्री सोहा अली खान अंतिम बार 2018 में आई फिल्म 'साहब, बीबी और गैंगस्टर 3' में दिखीं थीं। सोहा मानती हैं कि अभी वह अपने बेटी इनाया के साथ मस्ती में व्यस्त हैं और इस कारण उनके पास फिल्मों के लिए समय नहीं है।

Soha Ali Khan- India TV Hindi
Soha Ali Khan Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री सोहा अली खान अंतिम बार 2018 में आई फिल्म 'साहब, बीबी और गैंगस्टर 3' में दिखीं थीं। सोहा मानती हैं कि अभी वह अपने बेटी इनाया के साथ मस्ती में व्यस्त हैं और इस कारण उनके पास फिल्मों के लिए समय नहीं है। सोहा ने आईएएनएस को ईमेल साक्षात्कार में कहा कि फिल्मों के लिए अभी उनके पास वक्त नहीं क्योंकि फिल्में काफी सारा वक्त और कमिटमेंट लेती हैं। सोहा ने कहा, "मेरे लिए फिल्में कमिटमेंट की तरह हैं। अभी मैं अपनी बेटी इनाया के साथ मस्ती में व्यस्त हूं और मैं इन पलों को खोना नहीं चाहती। इसी कारण मैं अभी फिल्मों से दूर हूं।"

सोहा ने कहा कि अभी उनके पास कोई ऐसा फिल्मी ऑफर नहीं है, जो इतना आकर्षक हो कि वह अपनी बेटी से दूर जा सकें।

सोहा ने अभिनेता कुणाम खेमू से शादी की है। सोहा ने कहा, "अभी मेरे पास दो स्क्रिप्ट है और मैं उनसे निपटने में लगी हूं।"

Also Read:

द कपिल शर्मा शो में पहुंचे करण जौहर और काजोल, तस्वीरें वायरल

आयुष्मान खुराना की बेटी वरुष्का हुई 5 साल की, एक्टर ने बचपन की तस्वीर शेयर कर किया विश

ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती आईं नजर, अभिषेक ने फोटो शेयर कर कहा- 'MY GIRLS'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन