1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sonakshi Sinha Birthday Special: ये हैं दबंग गर्ल की वो 5 फिल्में जो आपको करेंगी खूब एंटरटेन

Sonakshi Sinha Birthday Special: ये हैं दबंग गर्ल की वो 5 फिल्में जो आपको करेंगी खूब एंटरटेन

 Written By: Swati Pandey
 Published : Jun 01, 2019 11:58 pm IST,  Updated : Jun 02, 2019 12:14 pm IST

Sonakshi Sinha Birthday Special: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को हुआ था। वो 32 साल की हो गई हैं।

Sonakshi Sinha Birthday Special- India TV Hindi
Sonakshi Sinha Birthday Special Image Source : INSTAGRAM

Sonakshi Sinha Birthday Special: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को हुआ था। वो 32 साल की हो गई हैं। सोनाक्षी पहले फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है, लेकिन सलमान खान के कहने पर उन्होंने 2010 में 'दबंग' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सलमान ही थे। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। 

सोनाक्षी ने अपने 9 साल के करियर में बहुत सी फिल्में की हैं। उनकी एक्टिंग की भी तारीफ होती है, लेकिन इसके बावजूद वो सुपरस्टार की कैटेगरी में नहीं आ पाईं।

उन्हें अक्सर उनके ज्यादा वज़न के कारण ट्रोल किया जाता था, लेकिन उन्हें कभी इससे फर्क नहीं पड़ा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि डायरेक्टर्स और उनके को-एक्टर्स को उनके वजन से कोई प्रॉब्लम नहीं है तो लोगों को क्यों है।

हालांकि पिछले कुछ सालों में वो फिटनेस के लिए सजग हुई हैं और उन्होंने अपना काफी वज़न कम कर लिया है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके कई वर्कआउट वीडियो मिल जाएंगे।

उनका फिल्मी करियर कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा फिल्मों से भरा हुआ है। उनके बर्थडे पर जानते हैं उनके 5 बेस्ट फिल्मों के बारे में, जिन्हें देख कर आपका खूब मनोरंजन होगा।

दबंग (2010)- सोनाक्षी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत इसी फिल्म से की थी। फिल्म में सलमान खान, अरबाज़ खान, विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया, महेश मांजरेकर भी थे। फिल्म में सोनाक्षी ने रज्जो का कैरेक्टर निभाया था, जिसकी शादी चुलबुल पांडे (सलमान) से होती है। फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए थे। ये फिल्म साल 2010 की हिट फिल्मों में से एक थी।

राउडी राठौड़ (2010)- उसी साल सोनाक्षी की एक और फिल्म 'राउडी राठौड़' आई। इसमें सोनाक्षी के साथ अक्षय कुमार थे। फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया था। ये 2006 की तेलुगू फिल्म Vikramarkudu का ऑफिशियल रीमेक थी। ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अक्षय डबल रोल में थे। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। फिल्म में सोनाक्षी के कैरेक्टर का नाम पारो था।

सन ऑफ सरदार (2012)- इस कॉमेडी फिल्म में सोनाक्षी, सुखमीत कौर संधू के रोल में थीं। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त और जूही चावला थीं। इसमें सलमान खान का कैमियो भी था। ये फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसे अश्विनी धीर ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म आपके डिप्रेसिंग मूड को ज़रूर अच्छा कर देगा।

आर...राजकुमार (2013)- ये फिल्म भी सोनाक्षी की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। ये भी एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में थे। ये फिल्म भी अपने गानों के लिए जाना जाता है। इसमें सोनाक्षी के कैरेक्टर का नाम चंदा था।

हैप्पी फिर भाग जाएगी (2018)- ये फिल्म 2016 में आई 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल थी। इसमें सोनाक्षी के साथ डायना पेंटी, जिम्मी शेरगिल भी थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर भले ही जादू न दिखा पाई हो, लेकिन ये फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में नहीं चूकती है। अगर आपको लाइट कॉमेडी देखनी है तो ये फिल्म आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन