1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘फोर्स 3’ को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने किया ये खुलासा

‘फोर्स 3’ को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने किया ये खुलासा

 Published : Dec 02, 2016 12:41 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 12:41 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फोर्स 2’ में शानदार अभिनय करती हुई नजर आई हैं। इस फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्शन सीन्स भी किए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए हैं।

sonakshi- India TV Hindi
sonakshi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फोर्स 2’ में शानदार अभिनय करती हुई नजर आई हैं। इस फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्शन सीन्स भी किए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। अब 'अकीरा' और 'फोर्स-2' जैसी एक के बाद एक एक्शन फिल्मों के लिए वाहवाही लूटने वाली सोनाक्षी का कहना है कि उन्होंने 'फोर्स 3' बनने की स्थिति में निर्माताओं से उन्हें ही फिल्म में लेने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म के अभिनेता व सह-निर्माता जॉन अब्राहम पहले ही 'फोर्स' श्रृंखला की तीसरी फिल्म के निर्माण की पुष्टि कर चुके हैं। इस संबंध में सोनाक्षी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "मैंने पहले ही जॉन, विपुल सर (सह-निर्माता, विपुल शाह), अभिनय देव (निर्देशक) को आगाह कर दिया है कि 'फोर्स-3' मेरे बिना नहीं बनेगी।"

ब्रांड विजन समिट के एक कार्यक्रम में बुधवार को पहुंचीं अभिनेत्री ने कहा, "दो एक्शन फिल्मों के साथ मेरा साल अच्छा रहा। जब आप जोखिम उठाते हैं और आपके काम की तारीफ होती है तो अच्छा लगता है।" सोनाक्षी आगामी फिल्म 'नूर' में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म दुनियाभर में 21 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।

सोनाक्षी जल्द ही करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नजर आने वाली हैं, लेकिन वह इस शो में किसके साथ आएंगी इसको लेकर करन और सोनाक्षी दोनों असमंजस में हैं। फिलहाल दोनों इस बारे में सोच रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन