1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने 'दबंग' की रज्जो के अंदाज में किया फैन्स को करवा चौथ विश, शेयर की तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा ने 'दबंग' की रज्जो के अंदाज में किया फैन्स को करवा चौथ विश, शेयर की तस्वीर

 Published : Oct 17, 2019 08:37 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 08:42 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा ने करवा चौथ के मौके पर फैन्स को दबंग की रज्जो के स्टाइल में विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की।

sonakshi sinha wishes karwa chauth- India TV Hindi
sonakshi sinha wishes karwa chauth Image Source : INSTAGRAM

सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आने वाली हैं। फिल्म में सोनाक्षी सलमान खान की पत्नी रज्जो का किरदार निभाएंगी। सोनाक्षी ने अपने फैन्स को दबंग की रज्जो के स्टाइल में करवा चौथ विश किया है। सोनाक्षी ने रज्जो की तरह तैयार होकर करवा चौथ सेलिब्रेट करते हुए फोटो शेयर की है।

सोनाक्षी सिन्हा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'रज्जो पांडे यानि कि मिसेज चुलबुल पांडे की ओर से आप सभी पतिव्रता और दबंग पत्नियों को हैप्पी करवा चौथ।'

आपको बता दें सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में फिल्म दबंग से बॉलीवुड में कदम रखा था। रज्जो का किरदार सोनाक्षी के दिल के बहुत करीब है। सभी लोग उनके इस किरदार की तारीफ भी करते हैं।

क्या आपको पता है यामी गौतम ने Tik Tok पर क्यों बनाया अपना अकाउंट... ये है वजह

सलमान खान और सोनाक्षी ने हाल ही में फिल्म दबंग 3 की शूटिंग खत्म की है। शूटिंग खत्म होने पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी।

अक्षय कुमार के साथ ट्रेन में चंबल के डकैतों ने की थी लूटपाट, 'हाउसफुल 4' स्पेशल ट्रेन में सुनाई आपबीती

'दबंग 3' में सलमान और सोनाक्षी के साथ महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।दबंग 3 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन