1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पेटा इंडिया 2018 की 'पर्सन ऑफ द ईयर' बनीं सोनम कपूर

पेटा इंडिया 2018 की 'पर्सन ऑफ द ईयर' बनीं सोनम कपूर

 Published : Dec 18, 2018 04:00 pm IST,  Updated : Dec 18, 2018 04:24 pm IST

साल 2016 में सोनम पेटा इंडिया की शाकाहार सिलेब्रिटी बनी थीं और पशु खाल के उपयोग के बिना हैंडबैग बनाने के लिए एक साल बाद समूह द्वारा उन्हें 'कम्पैशनेट बिजनेस अवार्ड' से नवाजा गया।

सोनम कपूर- India TV Hindi
सोनम कपूर

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को 'पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) इंडिया ने 2018 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' नामित किया है। सोनम शाकाहारी हैं। सोनम को यह सम्मान उनके शाकाहारी होने और अपने फैशन ब्रांड 'रीसन' के लिए हैंडबैग के निर्माण में पशुओं की खाल का प्रयोग नहीं करने के लिए दिया गया है।

पेटा इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर सचिन बंगेरा ने एक बयान में कहा, "चाहे शाकाहरी भोजन का लुत्फ लेना हो या पशुओं को तकलीफ से बचाने के लिए प्रशंसकों से अनुरोध करना हो, सोनम कपूर जिस प्रकार से भी पशुओं की मदद कर सकती हैं, उससे वह कभी पीछे नहीं रहीं।"

साल 2016 में सोनम पेटा इंडिया की शाकाहार सिलेब्रिटी बनी थीं और पशु खाल के उपयोग के बिना हैंडबैग बनाने के लिए एक साल बाद समूह द्वारा उन्हें 'कम्पैशनेट बिजनेस अवार्ड' से नवाजा गया।

बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

इसे भी पढ़ें-

मणिकर्णिका का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज

जीरो फिल्म से जुड़ी हर जानकारी आपको मिलेगी यहां

Zero Ticket Booking: जानें शाहरुख खान स्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग, टिकट प्राइस, ऑफर, डिस्काउंट के बारे में

फिल्म जीरो में अनुष्का और कैटरीना में किसके रोल पर फिदा हुए शाहरुख? किंग खान ने खोले कई राज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन