Latest Bollywood News Dec 7: बॉलीवुड में आज कई अपडेट हैं। फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिव्यूह भी आ गया है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मुंबई वाले रिसेप्शन की डेट आ गई है। साथ ही सोनम कपूर अपने भाई और बहन के साथ कॉफी विद करन में आने वाली हैं। इसके साथ ही दीपिका ने इस बात का खुलासा किया है कि वह किस डायरेक्टर से शादी करना चाहती थीं। पढ़िए बॉलीवुड की बाकि खबरें....
सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं। यह एक हिंदू-मुस्लिम लव स्टोरी है जो 2013 में केदारनाथ में आई त्रासदी के इर्द-गिर्द बुनी एक लव स्टोरी है। फिल्म देखने जाने से पहले इसका रिव्यूह जरुर पढ़ लें। यहां पढ़िए पूरी खबर.....
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया है। मगर पहले दीपिका रणवीर की जगह डायरेक्टर से शादी करना चाहती थी। इस बात के बारे में दीपिका ने खुद बताया था। फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज से पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 'बिग बॉस सीजन 11' में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए गए थे। जहां सलमान ने दीपिका से शादी के बारे में पूछा था। सलमान ने पूछा कि वह किससे शादी करना चाहती हैं, किसे डेट करना चाहती हैं और किसे मारना चाहती हैं।
इस बात का जवाब दीपिका ने दिया कि वह संजय लीला बंसाली से शादी करना चाहती हैं। रणवीर सिंह को डेट करना चाहती हैं और शाहिद कपूर को मारना चाहती हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर....
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया था। अब सबको उनके मुंबई रिसेप्शन का इंतजार है। खबरों की मानें तो दोनों 20 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होस्ट करेंगे। यह रिसेप्शन बॉलीवुड और दूसरे सिलेब्रिटीज के लिए होगा। प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर...
अनिल कपूर आज भी अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत देते हैं।। आज की जनरेशन के एक्टर भी उनके आगे नहीं टिक पाते हैं। अनिल कपूर हाल ही में डांस रिएलिटी शो 'डांस प्लस 4' में शामिल हुए थे। अनिल कपूर के साथ जीतेंद्र भी इस स्पेशल शो का हिस्सा बने थे। इस एपिसोड में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया गया था। अनिल कपूर ने बताया कि वह जब भी श्रीदेवी से मिलते थे उनके पैर जरुर छूते थे। जिसके बाद श्रीदेवी को असहज भी महसूस होता था। यहां पढ़िए पूरी खबर.....
इन दिनों करण जौहर के चैट शो में जितने भी सितारे आ रहे हैं उनके बारे में काफी दिलचस्प बातें जानने को मिल रही हैं। 'कॉफी विद करन' के सीजन 6 में इस बार सोनम कपूर अपने भाई-बहन रिया और हर्षवर्धन के साथ नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड में कपूर फैमिली के कई राज पता लगने वाले हैं। सोनम कपूर पिछले एक महीने से यूके में अपने पति के साथ थीं। जहां से वह फोटोज शेयर करती रहती थीं। एक महीने यूके में रहने के बाद सोनम वापिस मुंबई आ चुकी हैं।
सोनम के मुंबई आने का बाद उन्होंने 'कॉफी विद करन' की शूटिंग की है। हर्षवर्धन ने कॉफी विद करन के सेट से एक फोटो शेयर की है। जिसमें रिया, सोनम, हर्षवर्धन और करण जौहर हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर....
कपिल शर्मा का शो दोबारा शुरु होने वाला है। उनके शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। कपिल के इस नए शो में उनके साथ एक खास शख्स भी नजर आने वाली हैं। कपिल की होने वाली पत्नी गिन्नी चतरथ उनके शो का भी हिस्सा होने वाली हैं। शादी के बाद कपिल और गिन्नी मुंबई आ जाएंगे जिसके बाद गिन्नी कपिल के शो का हिस्सा बनेंगी। आपको बता दें शो में कपिल का साथ देने के लिए चंदन प्रभाकर, अली असगर, सुमोना चक्रवर्ती, रोशेल राव, किकू शारदा, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक के साथ गिन्नी चतरथ नया नाम शामिल हो गया है। यहां पढ़िए पूरी खबर....
सोनाली बेंद्रे कैंसर का इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क गई हुई थीं। जहां कुछ महीने इलाज करवाने के बाद वह मुंबई लौट आई हैं। सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर मेटास्टेटिस हुआ था। जिसके बाद वह अपने गोल्डी बहल और बहन रूपा के साथ यूएस चली गई थीं। कैंसर की लड़ाई के दौरान सोनावी का परिवार उनके साथ रहा। परिवार के उन लोगों में एक उनकी बहन रुपा भी थीं। इंडिया लौट आने के बाद सोनाली ने अपनी बहन एक लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। कि कैसे एक बहादुर महिला उनका हाथ उनके साथ खड़ी रही। यहां पढ़िए पूरी खबर....
संपादक की पसंद