1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर की लड़ाई में साथ देने के लिए बहन रूपा के लिए सोनाली बेंद्रे ने लिखा इमोशनल पोस्ट

कैंसर की लड़ाई में साथ देने के लिए बहन रूपा के लिए सोनाली बेंद्रे ने लिखा इमोशनल पोस्ट

 Published : Dec 07, 2018 10:48 am IST,  Updated : Dec 07, 2018 11:29 am IST

सोनाली बेंद्रे ने अपनी बहन रुपा के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Sonali bendre- India TV Hindi
Sonali bendre Image Source : INSTAGRAM/SONALI BENDRE

सोनाली बेंद्रे कैंसर का इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क गई हुई थीं। जहां कुछ महीने इलाज करवाने के बाद वह मुंबई लौट आई हैं।  सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर मेटास्टेटिस हुआ था। जिसके बाद वह अपने गोल्डी बहल और बहन रूपा के साथ यूएस चली गई थीं। कैंसर की लड़ाई के दौरान सोनावी का परिवार उनके साथ रहा। परिवार के उन लोगों में एक उनकी बहन रुपा भी थीं। इंडिया लौट आने के बाद सोनाली ने अपनी बहन एक लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। कि कैसे एक बहादुर महिला उनका हाथ उनके साथ खड़ी रही।

बहन के लिए इमोशनल पोस्ट लिखने के साथ सोनाली ने न्यूयॉर्क में गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। सोनाली की बड़ी बहन कैंसर के इलाज के दौरान उनका ख्याल रखती थीं।

सोनाली ने पोस्ट की शुरुआत में एक कोट लिखा- बड़ी बहन दोस्त के साथ आपको हर मुसीबत से बचाने वाली होती है।वह आपकी बात सुनती है, समझाती है और दुख में साथ देती है। जिसके बाद लिखा- रूपा ताई आप ये सब और इससे कई ज्यादा हो।

सोनाली बेंद्रे मुंबई आकर काफी खुश हैं। वह अपने डॉग से मिलकर बेहद खुश हुई। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ कुछ फोटोज भी शेयर की।

सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने एएनआई को बताया कि- सोनाली का इलाज खत्म हो चुका है। उन्होंने बहुत जल्दी रिकलर किया है। लेकिन बीमारी दोबारा हो सकती है जिसके लिए रेगुलर चेकअप कराना जरुरी है। सोनाली जब न्यूयॉर्क में थी तो वहां उनसे प्रियंका चोपड़ा और सुजैन खान मिलने गई थीं। इसके साथ ही सोनाली हर सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करती रहती हैं।

Also Read:

श्रीदेवी से मिलने पर हमेशा पैर क्यों छूते थे अनिल कपूर, जानिए वजह

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के लगे आरोप

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन