मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चा में बनी ही हैं। सोनम ने हाल ही में कहा है कि वो किसी तरह की सेंसरशिप में विश्वास नहीं करतीं और उनका मानना है कि जब व्यक्तिगत पसंद की बात हो तो किसी तरह की रोकटोक नहीं होनी चाहिए।
- जब करियर के बुरे दौर में अमिताभ इस तरह बने गोविंदा की प्रेरणा
- अरिजीत की आवाज में 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का नया गाना रिलीज
उन्होंने कहा, “मैं सेंसरशिप में विश्वास नहीं करती। हर किसी की अपनी पसंद होती है कि वो बुर्का पहनें या बिकनी। यही बात धर्म, लैंगिक वरीयता, शिक्षा और शादी को लेकर उनकी पसंद पर भी लागू होती है।“ सेंसरशिप पर अपना नजरिया पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं को बताया, आप किसी पर जितनी रोकटोक लगाएंगे वो उतना ही ज्यादा बागी होता जाएगा।
सोनम ने कहा कि हर किसी को अपनी जिंदगी अपनी पसंद के मुताबित जीने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं...इसलिए हर किसी को अपनी जिंदगी अपनी पसंद के हिसाब से जीने का अधिकार होना चाहिए।“ सोनम अपनी बहन की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर नजर आएंगी। उनकी यह फिल्मों महिलाओं पर ही आधारित होगी। इसके अलावा सोनम, अक्षय कुमार के साथ आर बाल्की की अगली फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।