1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने शेयर की सौंदर्य प्रतियोगिता जीत चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन की साथ में तस्वीर

सोनम कपूर ने शेयर की सौंदर्य प्रतियोगिता जीत चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन की साथ में तस्वीर

 Published : May 14, 2020 09:09 am IST,  Updated : May 14, 2020 09:16 am IST

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर ब्यूटी पेजेंट की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन सहित कई हस्तियां साथ में नजर आ रही हैं।

Beauty pageant- India TV Hindi
ब्यूटी पेजेंट Image Source : INSTAGRAM/RETRO BOLLYWOOD

बॉलीवुड एक्ट्रेस को एक साथ एक ही मंच पर बहुत कम देखा जाता है। मगर एक साथ कई एक्ट्रेस को एक फ्रेम में सोनम कपूर लेकर आई हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर सौंदर्य प्रतियोगिता जीत चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सुष्मिता सेन, प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, दीया मिर्जा, ऐश्वर्या राय बच्चन, लीजा हेड्रन और युक्ता मोखे साथ में अपने नाम किए हुए टाइटल पहनी नजर आ रही हैं।

आपको बता दें सुष्मिता सेन 1994 में मिस यूनिवर्स, ऐश्वर्या राय बच्चन 1994 में मिस वर्ल्ड, प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड, लारा दत्ता 2000 में मिस यूनिवर्स, युक्ता मोखे 1999 में मिस वर्ल्ड, दीया मिर्जा 2000 में मिस एशिया पेसेफिक और डायना हेड्रन 1997 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। इन सभी को अपने क्राउन और टाइटल पहने एक साथ पहले कभी नहीं देखा गया है।

सोनम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- वे अब उन्हें इस तरह नहीं बनाते हैं। फोटो में सभी एक्ट्रेस मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

sonam kapoor instagram story
Image Source : INSTAGRAM/SONAM KAPOORसोनम कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

सुष्मिता सेन पहली भारतीय हैं जिन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। उनके बाद लारा दत्त दूसरी भारतीय मिस यूनिवर्स बनीं। वह 12 मई को 20 साल पहले मिस यूनिवर्स बनीं थी।प्रियंका चोपड़ा ने जब मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया तब वह सिर्फ 18 साल की थीं। प्रियंका के बाद मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है।

सोनम कपूर इन दिनों दिल्ली में अपने पति के साथ समय बिता रही हैं। वह मार्च में लंदन से दिल्ली आईं थी और लॉकडाउन की वजह से मुंबई नहीं जा पाईं। वह सोशल मीडिया पर अपने रुटीन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दिल्ली वाले घर की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन